---विज्ञापन---

Utility

1 मार्च से बंद होगा इंडियन रेलवे का UTS, अब इस ऐप से बुक होंगे जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट

Indian Railways: 1 मार्च 2026 से रेलवे का UTS on Mobile ऐप बंद हो जाएगा. अब जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट RailOne ऐप के जरिए बुक किए जा सकेंगे, जिसमें टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन की पूरी जानकारी एक ही जगह मिलेगी.

Author Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 25, 2026 22:43
indian Railways RailOne App will replace UTS App
Credit: Social Media

यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे एक बड़ा डिजिटल बदलाव करने जा रहा है. 1 मार्च 2026 से रेलवे का लोकप्रिय UTS on Mobile ऐप पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. इस ऐप के जरिए अब तक यात्री जनरल (अनरिजर्व्ड) टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और सीजन टिकट बुक करते थे. ऐप बंद होने के बाद ये सभी सुविधाएं अब RailOne ऐप के जरिए मिलेंगी. ये फैसला इंडियन रेलवे ने यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी डिजिटल सेवाएं देने के मकसद से लिया है.

ये भी पढ़ें: Train Cancelled: फरवरी-मार्च में रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, देखें यहां List

---विज्ञापन---

एक ही ऐप में मिलेंगी सभी सुविधाएं

रेलवे का कहना है कि अब यात्रियों को अलग-अलग कामों के लिए कई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी. RailOne एक यूनिफाइड ऐप है, जिसमें टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन से जुड़ी जरूरी जानकारियां एक ही जगह मिलेंगी. UTS ऐप को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जा रहा है और 1 मार्च के बाद ये पूरी तरह काम करना बंद कर देगा.RailOne ऐप से यात्री आसानी से जनरल टिकट बुक कर सकेंगे. इसके साथ-साथ रिजर्व टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, PNR स्टेटस चेक करना, लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस, ट्रेन टाइम-टेबल और कोच पोजिशन देखने की सुविधा भी मिलेगी. यही नहीं, रेलवे से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने और सुझाव देने का ऑप्शन भी इसी ऐप में उपलब्ध रहेगा.

अब टिकट कैसे बुक करें?

यात्रियों को अपने मोबाइल फोन में RailOne ऐप डाउनलोड करना होगा. ये ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर मौजूद है. ऐप खोलने के बाद मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें. इसके बाद यात्रा की जानकारी जैसे बोर्डिंग स्टेशन, डेस्टिनेशन और टिकट का टाइप चुनें. भुगतान UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से किया जा सकता है. भुगतान होते ही टिकट मोबाइल में दिख जाएगा.

---विज्ञापन---

UTS वॉलेट का क्या होगा?

जिन यात्रियों के UTS ऐप में पहले से पैसे जमा हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है. रेलवे के मुताबिक, UTS वॉलेट में मौजूद बैलेंस को RailOne ऐप में ट्रांसफर किया जा सकेगा. इसके लिए ऐप में दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा. रेलवे का मानना है कि एक ही ऐप में सभी सुविधाएं देने से यात्रियों का समय बचेगा और डिजिटल सेवाएं ज्यादा आसान और तेज होंगी. 1 मार्च 2026 से UTS ऐप बंद हो जाएगा. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वो समय रहते RailOne ऐप डाउनलोड कर लें, ताकि टिकट बुकिंग में किसी तरह की परेशानी ना हो.

ये भी पढ़ें: होली पर घर जाना हुआ आसान, दिल्ली-लखनऊ और वाराणसी के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा टाइम टेबल

First published on: Feb 25, 2026 10:43 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.