हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

फेमस Youtuber को कुत्ते के साथ मजाक करना पडा भारी, मुंह पर ही कर दिया हमला

Youtuber IshowSpeed Dog Attack : प्रसिद्ध Youtuber जिन्हें हम IshowSpeed के नाम जानते हैं, इनका असली नाम डैरेन वाटकिंस जूनियर है। डैरेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन पर एक कुत्ता हमला करता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

Youtuber IshowSpeed Dog Attack : कुत्तों के साथ खेलना कई लोगों को खूब पसंद होता है। कुछ लोगों की आदत होती है कि वह कुत्तों को देखते ही छेड़ने लगते हैं। हालांकि कई बार कुत्तों को छेड़ना भारी पड़ जाता है क्योंकि कुत्ते हमला कर देते हैं। ऐसा ही हुआ फेमस Youtuber IshowSpeed के साथ। दरअसल यूट्यूबर एक कुत्ते के साथ मजाक कर रहे थे लेकिन शायद कुत्ते को उनका मजाक पसंद नहीं आया।

Youtuber पर कुत्ते ने किया हमला 

सोशल मीडिया पर IshowSpeed के नाम से मशहूर डैरेन वाटकिंस जूनियर का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो उस वक्त का है, जब वह दक्षिण कोरिया गए । वह सड़क के किनारे एक जगह बैठकर लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे थे। तभी एक महिला अपने कुत्ते को गोद में ली हुई गुजरती दिखाई दी।

डैरेन ने जैसे ही कुत्ते को देखा, वह खड़े हुए और उसके पास जाकर ‘भौकने’ लगे। डैरेन जानबूझकर कुत्ते को छेड़ रहे थे लेकिन कुछ ही देर बाद कुत्ते ने डैरेन के मुंह पर हमला कर दिया, इसके बाद वह चीखने लगे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि क्या डैरेन इस हमले में जख्मी हुए थे या जानबूझकर जख्मी होने का नाटक कर रहे थे।

विज्ञापन


सोशल मीडिया डैरेन काफी पॉपुलर हैं तो कुछ ही देर में उनका यह वीडियो वायरल हो गया और हजारों की संख्या में लोगों ने इस पर कमेंट्स किए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अनजान कुत्ते के इतने करीब जाना ही नहीं चाहिए। एक ने लिखा कि ये तो डैरेन की ही गलती है कि वह अनजान जानवर के इतने करीब जाकर डराने की कोशिश कर रहे हैं तो वह अटैक तो करेगा ही।

यह भी पढ़ें : फेमस Youtuber की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, कपल ने बताई सच्चाई

विज्ञापन

एक ने लिखा कि इसमें कुत्ते की कोई गलती नहीं है, वैसे देखा जाए तो इस कुत्ते ने काफी देरी से अटैक किया लेकिन डैरेन उसको चैलेंज कर रहे थे तो उसने अटैक कर दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि हमें हमेशा कुत्तों का सम्मान करना चाहिए और उनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए, वरना अंजाम यही होता है।

यह भी पढ़ें : Youtuber गर्वित और नंदिनी कौन थे? जिनके सुसाइड से मची सनसनी, Amir Khan संग फोटो वायरल

विज्ञापन

बताया गया कि कुत्ते के द्वारा किए गए हमले में IshowSpeed के नाम में चोट लगी, हालांकि यह अधिक गंभीर नहीं थी। IshowSpeed अमेरिका के प्रसिद्द Youtuber हैं। कुछ वक्त पहले वह भारत भी आ चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola