Bizarre News : जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे खास दिनों को सेलिब्रेट करने के लिए लोग तरह-तरह की तरकीबें अपनाते हैं। इस दिन को यादगार बनाने के लिए कुछ खास प्लानिंग करते हैं। एक परिवार जब जन्मदिन को खास तरीके सेलिब्रेट करने के लिए क्रूज पर गया तो या उनके लिए भयावह साबित हुआ। वह जिंदगी में फिर कभी इस तरह जन्मदिन नहीं मनाना चाहेगा।
ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली मोनिका रॉबर्टसन नाम की महिला ने अपनी मां का 70वां जन्मदिन कुछ खास तरीके से सेलिब्रेट करने का प्लान बनाया। उन्होंने इसके लिए P&O क्रूज के “पैसिफिक एनकाउंटर” को बुक किया लेकिन क्रूज पर पहुंचने के बाद उनके साथ जो भी कुछ हुआ, वो बेहद भयावह था।
जैसे ही मोनिका रॉबर्टसन परिवार के साथ क्रूज लाइनर के अंदर पहुंची, उन्हें कीड़े रेंगते दिखाई दिए। बाथरूम में, फर्श पर, बिस्तर, परदों पर भी कीड़े घूम रहे थे। हैरानी तब हुई जब महिला के शरीर पर भी कीड़े पहुंच गए और काटने लगे। इससे शरीर में खुजली मच गई और अजीब निशान बनने लगे।
यह भी पढ़ें : महिला के कूल्हे में तीन साल से अटकी थी सुई, डॉक्टर्स भी हुए हैरान
महिला ने तुरंत जहाज पर यात्रियों की देखभाल करने वालों को इसकी जानकारी दी और जांच करने के लिए कहा। काफी देर बाद स्टाफ की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई और कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इससे महिला और परेशान हो गई। उसने रिफंड मांगा तो इससे भी इनकार कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : 106 साल पहले छपे 10 के नोट की लंदन में नीलामी, जानें आज क्या है इसकी कीमत
मोनिका ने कहा कि ये खटमल थे, जो हमारे कपड़े और सामान में भी घुस गए थे। हम छुट्टी मनाने के लिए वहां पहुंचे थे लेकिन हमें तो आधा से ज्यादा सामान और कपड़े फेंकने पड़ गए। उन्होंने कहा कि हमें घर आकर अपने घर को चेक करवाया, यहां हमें किसी तरह के खटमल के निशान तक नहीं मिले। महिला ने बताया कि क्रूज के स्टाफ की लापरवाही और अड़ियल रवैये के कारण उनकी छुट्टी बर्बाद हो गई।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
15 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines