महिला के कूल्हे में तीन साल से अटकी थी सुई, डॉक्टर्स भी हुए हैरान

Sir Ganga Ram Hospital : दिल्ली से एक अजीब मामला सामने आया है, यहां की एक महिला के कुल्हे में तीन साल से दर्द था। जब वह डॉक्टर के पास पहुंची तो पता चला कि तीन साल से कूल्हे में टूटी हुई सुई अटकी है।

baptist health richmond hospital america
विज्ञापन

Sir Ganga Ram Hospital :कई बार हम छोटी-छोटी परेशानियों और शरीर की दिक्कतों को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब इस तरह की परेशानियों को नजरअंदाज करने का नतीजा खतरनाक निकला। दिल्ली से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, यहां कूल्हे में दर्द की वजह से एक महिला सालों से परेशान थी।

कूल्हे में दर्द की शिकायत लेकर महिला सर गंगा राम अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर्स ने गहन जांच की। एक्स-रे से पता चला कि महिला के कूल्हे की मांसपेशी में सुई धंसी हुई है। कई कारणों से डॉक्टरों ने सर्जरी से इनकार कर दिया। सुई को निकालने के लिए डॉक्टर्स ने सी-आर्म मशीन की सहायता ली, जो एडवांस्ड मेडिकल इमेजिंग इक्विपमेंट है।

विज्ञापन

कैसे कूल्हे में घुसी सुई?

महिला ने बताया कि तीन साल पहले वह कपड़े की सिलाई करने के बाद सुई को बिस्तर पर रखकर किसी काम से जाने लगी। इसी दौरान उसका पैर फिसला और बेड पर गिर गई। बाद में उसे पता चला कि सुई टूट गई लेकिन टूटा हुआ दूसरा टुकड़ा नहीं मिला रहा।

महिला ने सोचा कि शायद वह टूटकर गायब हो गई है और अपने काम में लग गई। इसी बीच उसके कूल्हे में दर्द की शुरुआत हो गई। परेशान होकर महिला डॉक्टर के पास पहुंची तो पता चला कि टूटी सुई का टुकड़ा गायब नहीं हुआ बल्कि उसके कूल्हे में है।

विज्ञापन

ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने कहा कि यह एक जटिल ऑपेरशन था। ऑपरेशन के दौरान हमें कई बार एक्स-रे लेना पड़ा, ताकि कन्फर्म किया जा सके कि सुई कहां हैं। हालांकि डॉक्टर सुई को एक ही टुकड़े में निकालने में कामयाब रहे। डॉक्टर ने यह भी कहा कि हमें छोटी-छोटी दिक्क्तों और शरीर की परेशानियों को इग्नोर नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ