Wakefit Sleeping Job Offer: कल्पना कीजिए कि आपको वह काम करने के लिए पैसे मिल रहे हैं, जो आपको सबसे ज्यादा पसंद है। जी हां, वही जो सुबह 10 मिनट एक्स्ट्रा मिल जाए तो ऐसा लगता है किसी ने जन्नत उधार दे दी हो। अभी भी नहीं समझे? हम बात कर रहे हैं वो सुबह की प्यारी-प्यारी नींद। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सोने के लिए भी आपको पैसे मिल सकते हैं। हां, आपने सही पढ़ा! भारत का होम और स्लीप सॉल्यूशन ब्रांड, वेकफिट ऐसा ही एक जॉब ऑफर लाया है जो कुछ लोगों की तो ड्रीम जॉब है। चलिए जानते हैं इस जॉब के बारे में विस्तार से…
जबरदस्त है ये इंटर्नशिप
दरअसल इस जॉब ऑफर के तहत कंपनी आपको 8 घंटे सोने के लिए 10 लाख रुपये तक दे रही है। यह कोई मजाक नहीं है! वेकफिट ने एक जबरदस्त इंटर्नशिप शुरू की है, जहां आपको सिर्फ सोना है और बदले में आपको अच्छी खासी रकम मिलेगी।
लिंक्डइन पर पोस्ट कर दी जानकारी
कंपनी का एक्सक्लूसिव प्रोफेशनल स्लीप इंटर्न प्रोग्राम सिर्फ एक इंटर्नशिप नहीं है, यह एक ऐसी कंपनी से जुड़ने का मौका है जो आराम को उतना ही महत्व देती है जितना आप देते हैं। क्या आप अपनी अब तक की सबसे आरामदायक नौकरी करने के लिए तैयार हैं? कंपनी ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर इस जॉब के डिटेल्स शेयर किए हैं।
इंटर्नशिप में क्या-क्या शामिल?
इंटर्नशिप में सबसे इम्पोर्टेन्ट काम है रोजाना आपको 8-9 घंटे की नींद लेनी है। दिन में 20 मिनट की झपकी लेना भी इस इंटर्नशिप का हिस्सा है। आपको वेकफिट का फ्री गद्दा दिया जाएगा जिस पर आपको सोना होगा। अनुभवी मेंटर्स द्वारा आयोजित वर्कशॉप्स भी आपको अटेंड करने होंगे। कुछ खास टारगेट को भी पूरा करना होगा, जैसे हफ्ते में आपको टोटल इतने घंटे सोना होगा।
क्वालिफिकेशन क्या हैं?
कंपनी का कहना है कि इसके लिए आपको हाई क्वालिफिकेशन की भी जरूर नहीं है। बस आपको नींद से प्यार होना चाहिए। किसी भी विषय में बैचलर या मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इतना ही नहीं हर सिलेक्टेड इंटर्न को 1 लाख रुपये मिलेंगे। साल का “स्लीप चैंपियन” बनने पर 10 लाख रुपये तक मिल सकते हैं।
कैसे करें आवेदन?
वेकफिट के लिंक्डइन पेज पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं। देखने में ये ऑफर काफी शानदार लगता है, लेकिन यह एक मार्केटिंग स्टंट भी हो सकता है। कंपनियां अक्सर लोगों का ध्यान खींचने के लिए इस तरह के ऑफर देती हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines