अब हाथ धोकर WhatsApp के पीछे पड़े Elon Musk, X यूजर्स को दिया कमाल का फीचर

Elon Musk X New Features: क्या आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का इस्तेमाल कर रहे हैं? तो आपके लिए गुड न्यूज है। मस्क ने प्लेटफॉर्म के लिए एक धांसू फीचर की घोषणा की है। चलिए इसके बारे में जानें

Elon Musk X New Features

Elon Musk X New Features: पिछले कुछ-कुछ वक्त से ऐसा लग रहा है कि Elon Musk हर सेक्टर में धीरे-धीरे एंट्री ले रहे हैं। जहां कल उन्हें X TV App को पेश किया था तो वहीं आज उन्होंने अपने करोड़ों X यूजर्स को एक और बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, काफी वक्त से X यूजर एक फीचर की मांग कर रहे थे जिसे अब पूरा कर दिया गया है। जी हां, X में अब WhatsApp वाला एक धांसू फीचर आ गया है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

एडिट कर सकते हैं मैसेज

दरअसल, Elon Musk ने X यूजर्स को इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp वाला मैसेज एडिटिंग फीचर दिया है जिसकी मदद से आप भेजे गए मैसेज को कुछ टाइम के अंदर एडिट कर सकते हैं। 2022 में जब से मस्क ने ट्विटर को खरीदा है तब से इसमें समय-समय पर कई बड़े बदलाव किए हैं। कहा जा रहा है कि मस्क Meta को टक्कर देने के लिए अपने सोशल मीडिया ऐप में ये बड़े बदलाव कर रहे हैं।

विज्ञापन

Image

पहले हुए थे ये बदलाव

इससे पहले मस्क ने X यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म पर लॉन्ग और शॉर्ट वीडियो अपलोड करने का ऑप्शन दिया था। इसके अलावा पोस्ट को एडिट करने का भी खास ऑप्शन दिया था। इतना ही नहीं, पोस्ट के कैरेक्टर लिमिट को भी प्रीमियम यूजर्स के लिए बढ़ा दिया था। हालांकि इसमें से ज्यादातर फीचर सिर्फ ब्लू वेरिफिकेशन वाले लोगों के लिए ही उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

iPhone यूजर्स के हुए मजे  

वहीं, अब इस नए मैसेज एडिट फीचर को रोल आउट करते हुए X ने एक पोस्ट में इसकी पहली झलक भी पेश की है। कंपनी ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि अभी इस फीचर का मजा सिर्फ iPhone यूजर्स ही ले सकते हैं, लेकिन जल्द ही इसे Android पर भी पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन

कैसे यूज करें X पर Edit DM फीचर?

  • इस फीचर का मजा लेने के लिए आपको सबसे पहले अपने iPhone में मौजूद X ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा।
  • अपडेट होने के बाद फोन में ऐप को ओपन करें।
  • इसके बाद मैसेज सेक्शन में जाएं और किसी शख्स को मैसेज सेंड करें।
  • मैसेज सेंड करने के बाद थ्री डॉट पर क्लिक करें।
  • इधर अब आपको नया Edit बटन दिख जाएगा। जहां से आप मैसेज को ठीक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Android यूजर्स के लिए Google के 5 नए फीचर्स, एक तो बचा लेगा भूकंप से

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ