Viral Video: सोशल मीडिया की पावर ऐसी है कि साधारण इंसान भी अपने टैलेंट को मशहूर लोगों तक पहुंचा देते हैं। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से शख्स का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स चॉकलेट का इस्तेमाल कर ऐसी-ऐसी चीजें बनाता है कि लोगों के होश उड़ जाते हैं. इस बार शख्स ने चॉकलेट से एक महिला की मूर्ति तैयार की है। ऐसी कलाकारी शायद ही आपने पहले कभी देखी हो। ये आर्टिस्ट बेहद खूबसूरती से मूर्ति को बनाता है. वीडियो में आप मूर्ति बनाने की प्रक्रिया को आराम से देख सकते हैं।

विज्ञापन

इस वीडियो को सोशल मीडिया की जनता खूब पसंद कर रही है। शख्स ने चॉकलेट की मदद से महिला की मूर्ति और फिर एक शहनाई भी चॉकलेट से ही बना दी। वाकई में इस कलाकार ने कमाल की कला का प्रदर्शन किया है। इसकी प्रस्तुति देख हर कोई हैरान है।

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर Tansu YEGEN नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। 31 जुलाई को शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक 9.32 लाख व्यूज मिल चुके हैं। 26 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो पर यूजर्स की ढेरों प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली है।

विज्ञापन

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ