Viral Video : हाल ही में संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। इस बजट पर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं। आम इंसान हमेशा की तरह उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा था लेकिन फिर कुछ खास मिला नहीं। इसी बीच एक शख्स ने वीडियो जारी कर बताया है कि आपने अपना 100 % टैक्स बचा सकते हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कंटेंट क्रिएटर श्रीनिधि हांडे ने एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें श्रीनिधि बता रहे हैं कि कैसे 100 प्रतिशत टैक्स की बजत करें? श्रीनिधि का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने चुटकुले और मीम्स के लिए इस्तेमाल करें लगे। दरअसल श्रीनिधि ने तंज कसते हुए टैक्स बचाने के लिए घास उगाने की सलाह दी है।
बजट के बाद वायरल हो गया वीडियो
श्रीनिधि का यह वीडियो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2024 पेश किए जाने के कुछ दिनों बाद आया है। श्रीनिधि ने कहा कि सबसे पहले सैलरी लेने से इनकार कर दो। इसके बाद अपने खेत में घास उगाओ और फिर HR से कहो कि इस घास को खरीदें। अगर तुम्हारा वेतन 50,000 रुपये है, तो शायद वे 1,000 रुपये प्रति घास के हिसाब से 50 घास खरीद सकते हैं। यह पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया है।
श्रीनिधि ने कहा कि अब मैं बताता हूं कि इससे होगा क्या? आपकी सैलरी से होने वाली आय शून्य हो जाती है और आपके पास केवल कृषि उपज बेचने से होने वाली आय होती है, जिस पर भारत में कर नहीं लगता है। ऐसे में आपको किसी तरह के टैक्स देने की जरूरत नहीं है। श्रीनिधि का वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : बुजुर्ग पर बरसाए थप्पड़ ही थप्पड़, बीजेपी नेता के डॉक्टर बेटे की ‘गुंडागर्दी’, घर में घुसकर पीटने का वीडियो वायरल
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मैंने इस बारे में बात की और अब मेरी एचआर मुझसे ऑफिस में मिलने के लिए कह रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये आईडिया सरकार तक नहीं पहुंच रही। एक ने लिखा कि मैंने किया, HR ने पुलिस को बुलाया, मुझसे पूछा कि यह किस प्रकार की घास है जिसे मैं 50 हजार में बेचने की कोशिश कर रहा हूं।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
23 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines