Sant Kabir Nagar News : उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले की धनघटा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर लोग विधायक की जमकर तारीफ हो रही है। वीडियो उनके ड्राइवर की शादी का है। ड्राइवर की शादी में विधायक ने कुछ ऐसा किया कि उनके ड्राइवर ने ऐसा कभी नहीं सोचा था।
वीडियो धनघटा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गणेश चौहान का है। वीडियो में विधायक एक कार चला रहे हैं, जिसमें एक दूल्हा बैठा हुआ है। दरअसल दूल्हा बनकर कार में बैठा शख्स भाजपा विधायक गणेश चौहान का ड्राइवर है। अपने ड्राइवर विपिन मौर्य की शादी में विधायक जी खुद ही दूल्हे की गाड़ी को चलाते हुए मंडप तक पहुंचे। दूल्हा बना ड्राइवर बगल में बैठा था।
ड्राइवर का वीडियो चलाते दिखे विधायक
विपिन मौर्या की शादी थी वह सज-धजकर बरात ले जाने के लिए तैयार हुआ लेकिन उसने सोचा भी नहीं था कि उसकी कार उसके मालिक खुद विधायक गणेश चौहान चलाएंगे। गणेश चौहान कार की स्टेयरिंग वाली सीट पर बैठे और कार चलाते हुए मंडप तक ले गए।
देखें वीडियो
अब विधायक और उनके ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी सादगी और सहजता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इंसान को इसी तरह इंसान समझकर व्यवहार करना चाहिए। कुछ लोग तो खुद को राजा समझने लगते हैं।
यह भी पढ़ें : दूल्हे के निकाह में प्रेमिका ने भेजी अंतरंग तस्वीरें, बर्दाश्त नहीं कर पाई थी बेवफाई
सोशल मीडिया यूजर के कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अच्छा सारथी है, कभी उसने रथ को आगे बढ़ाया कभी विधायक जी ने। एक ने लिखा कि भावना चाहे जो भी रही हो लेकिन पहल अच्छी है। एक ने लिखा कि ऐसे होते हैं जनप्रतिनिधि! यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि ड्राइविंग सीट पर संतकबीरनगर से BJP विधायक गणेश चौहान हैं और उनका ड्राइवर दूल्हा बना हुआ है। जब ड्राइवर दूल्हा बना तो विधायक जी खुद उसके खास दिन ड्राइवर बन बैठे।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
1 day agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
1 day ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
2 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
3 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
3 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
3 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
9 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
10 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
12 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines