---विज्ञापन---

दूल्हे के निकाह में प्रेमिका ने भेजी अंतरंग तस्वीरें, बर्दाश्त नहीं कर पाई थी बेवफाई

Bulandshahr News : बुलंदशहर में एक शख्स की निकाह के बीच दुल्हन के पिता के पास एक फोन आया और दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया। दूल्हा और बराती बंधक बना लिए गए। जानें क्या है पूरा मामला

---विज्ञापन---

Bulandshahr News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की शादी हो रही थी। शादी के बीच दुल्हन के पिता के पास एक फोन आया और फिर दुल्हन पक्ष में बवाल मच गया। सारे बराती बंधक बना लिए गए। मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। आइये जानते हैं कि क्या है पूरी खबर।

यूपी के बुलन्दशहर में निकाह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब दूल्हे की प्रेमिका ने दुल्हन के पिता को फोन पर मैसेज भेज कर दूल्हे के प्रेम सम्बन्धों का सच बताया। मैसेज आते ही दुल्हन पक्ष में हड़कम्प मच गया और तुरंत निकाह रुकवा दिया गया। थाना पहासू क्षेत्र स्थित एक मैरेज होम में अलीगढ़ से बारात आई थी।

---विज्ञापन---

शादी के दौरान ही दूल्हे की प्रेमिका ने दुल्हन के पिता को अपने प्रेम सम्बन्धों की जानकारी दी। यकीन दिलाने के लिए कुछ अंतरंग फोटो भी भेज दिए। दूल्हे के प्रेम संबंधों को लेकर प्रेमिका द्वारा दिया गया मैसेज बरात में आग की तरह फैल गया। खुशियों की गूंज देखते ही देखते वहां मायूसी में बदल गई।


गुस्साए दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और बरातियों को बंधक बना लिया। विवाद बढ़ता देख मौके पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को लेकर थाने आ गई। मामला सामाजिक था इसलिए पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौता करने की छूट दे दी। समझौते के रूप में दुल्हन पक्ष की ओर से किए गए तमाम खर्चों की अदायगी के बाद मामला शांत हो पाया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : स्टार्टअप के लिए फंड जुटाने का गजब तरीका, ऑटो वाले के कायल हुए लोग

एसपी देहात रोहित मिश्रा का कहना है कि अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अब इस खबर की चर्चा खूब हो रही है. दूल्हे राजा प्रेमिका को धोखा देकर शादी करना चाहते थे लेकिन दूल्हा और दुल्हन का निकाह होने से पहले प्रेमिका ने ऐसा खेल किया कि शादी रुक गई।

First published on: Nov 19, 2024 06:18 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola