Viral Video: उत्तरी पश्चिम बंगाल के जलदापारा नेशनल पार्क में पर्यटकों की गाड़ी पर दो गैंडों के हमले का वीडियो सामने आया है। मामला शनिवार का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि नेशनल पार्क घूमने गए पर्यटकों की गाड़ी पर अचानक दो गैंडों ने हमला कर दिया। गैंडों के हमले में कम से कम 7 पर्यटक घायल हो गए।
हमले के बाद पर्यटकों से भरी गाड़ी के ड्राइवर ने घटनास्थल से भागने की पूरी कोशिश की, लेकिन गाड़ी सड़क किनारे पलट गई, जिससे 7 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क से सटी झाड़ियों में दो गैंडे आपस में झगड़ रहे थे। इस दौरान पर्यटकों से भरी जिप्सी वहां पहुंची।
भागने के दौरान पलटी गाड़ी
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गैंडों को झगड़ता देख पर्यटकों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। ये देख गैंडों का ध्यान पर्यटकों की जिप्सी की ओर आ गया। फिर पर्यटकों से भरी गाड़ी का दोनों गैंडे पीछा करने लगे। इस दौरान जिप्सी के ड्राइवर ने रिवर्स में भागना शुरू किया लेकिन अचानक जिप्सी सड़क किनारे रिवर्स करने के चक्कर में पलट गई। इस दौरान दूसरी गाड़ी पर मौजूद पर्यटक ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
जानकारी के मुताबिक, सभी घायल पर्यटकों को तुरंत स्थानीय मदारीहाट स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जलदापारा राष्ट्रीय उद्यान में गैंडों के पर्यटक वाहनों की ओर आने की सूचना पहले कभी नहीं मिली है।
मामूली रूप से घायल हुए जीप के चालक कमल गाजी ने कहा कि वह लंबे समय से इस पेशे में है, लेकिन ऐसी स्थिति उसके सामने कभी नहीं आई। सौभाग्य से कोई भी मारा नहीं गया है, वरना हालात और भी खराब हो सकते थे।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
1 day agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines