हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Viral Video : Mahakumbh में जमीन पर बैठ भजन-कीर्तन करते दिखे PM मोदी के भतीजे, भाई भी हुए मंत्रमुग्ध

Viral Video : प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई और भतीजे भी पहुंचे हैं, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Viral Video : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन चल रहा है। इसमें शामिल होने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग पहुंच रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक करीब आठ करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। कुंभ से जुड़े सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच प्रयागराज में भजन कीर्तन करते कुछ युवाओं की मंडली का एक वीडियो वायरल हुआ और जब इन युवाओं की जानकारी सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। पता चला कि इस मंडली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के भाई और भतीजे भी शामिल हैं।

वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भतीजे सचिन पंकज भाई मोदी अपने दोस्तों के साथ भजन गाते दिखाई दे रहे हैं। सचिन पेशे से कंप्यूटर इंजीनियर हैं और खूब मन से भजन गाते दिखाई दे रहे हैं। 2 दोस्तों के साथ सचिन प्रयागराज पहुंचे हैं। सचिन अपने दोस्तों के साथ जमीन पर बैठकर भजन गा रहे हैं तो वहीं कई लोग घेरा बनाकर खड़े हुए हैं और ताली बजाकर सचिन का साथ दे रहे हैं।

पीएम मोदी के भाई और भतीजे का वीडियो वायरल 

ताली बजाकर साथ दे रहे लोगों में सचिन के पिता और पीएम मोदी के भाई पंकज मोदी भी हैं। पंकज मोदी, नरेंद्र मोदी के सगे भाई हैं। महाकुंभ से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां सचिन भजन गा रहे हैं, वहां बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं और सचिन के साथ भजन गा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सचिन पंकज भाई मोदी का वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि जिसके घर का एक सदस्य प्रधानमंत्री हो, उसके घर के लोग इतने सरल कैसे हो सकते हैं? एक अन्य ने लिखा कि ऐसा लगता है कि इस परिवार के सारे सदस्य जमीन से जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें : Maha Kumbh में IITian Baba का डांस वायरल, भोले के भजन पर लगाए ठुमके

विज्ञापन

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 भाई हैं और उनकी एक बहन भी हैं। पीएम मोदी अपने पिता दामोदरदास मोदी और मां हीराबेन की तीसरी संतान हैं। वहीं पीएम मोदी के अन्य भाइयों के नाम सोमभाई, अमृत भाई, प्रहलाद भाई और पंकज भाई है, जबकि वासंतीबेन पीएम मोदी की इकलौती बहन हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola