Maha Kumbh में IITian Baba का डांस वायरल, भोले के भजन पर लगाए ठुमके

IITian Baba Abhay Singh Dance Viral Video: महाकुंभ 2025 में आए IITian बाबा का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। IITian बाबा उर्फ अभय सिंह भोले की भक्ति में लीन अपनी ही धुन में नाचते दिखाई दे रहे हैं।

IITian Baba Abhay Singh

IITian Baba Dance Viral Video: महाकुंभ में पॉपुलर हुए IIT वाले बाबा को भला कौन नहीं जानता? IIT बॉम्बे से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाले अभय सिंह संन्यासी बन गए। अभय सिंह के कई इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं अब उनका एक डांस वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो जमकर ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं। IITian बाबा का यह डांस सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

ITian बाबा का डांस

इस वीडियो में IITian बाबा को भोलेनाथ के भजन पर नाचते देखा जा सकता है। IITian बाबा के डांस स्टेप्स काफी चर्चा में हैं। भोले के भजन में लीन IITian बाबा दिल खोलकर डांस कर रहे हैं। इस दौरान बाबा एक शिविर में मौजूद हैं। कई लोग बाबा के डांस पर जमकर तालियां बजा रहे हैं।

लोगों ने उड़ाया मजाक

सोशल मीडिया पर कुछ लोग बाबा के मस्ती भरे डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे तो कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है। दरअसल बाबा के डांस स्टेप्स को देखकर कई लोग उनका मजाक बना रहे हैं। वहीं कुछ लोग बाबा के समर्थन में उतर आए हैं। रिटायर्ड IAS अफसर सूर्य प्रताप सिंह ने बाबा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि लोग कहें मीरा भई बावरी, सास कहे नासी रे। वही पग घुंघरू बांध IITian बाब भी आज खूब नाचे। किसी की प्रभु भक्ति की मस्ती का मजाक बनाना कहां तक सही है।

ITian बाबा बने संन्यासी

बता दें कि बाबा अभय सिंह जूना अखाड़ा से ताल्लुक रखते हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मेरा जन्म हरियाणा में हुआ, जिसके बाद मैंने IIT बॉम्बे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। फोटोग्राफी सीखी और फिर सबकुछ छोड़ कर संन्यास धारण कर लिया।

ब्रेकअप ने बटोरी सुर्खियां

सोशल मीडिया पर IITian बाबा के ब्रेकअप के भी जमकर चर्चे हो रहे हैं। अभय सिंह के अनुसार वो 4 साल तक रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। ऐसे में उनकी पुरानी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ