ये तो हद हो गई! सिर्फ तौलिए में इंडिया गेट पहुंची लड़की, लोगों ने लगा दी क्लास

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की इंडिया गेट के सामने सिर्फ तौलिया पहनकर डांस कर रही है। बताया जा रहा है कि ये मिस कोलकाता रह चुकी है।

Valgur Dance India gate
विज्ञापन

Viral Video : रील बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत में लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। ना ही उन्हें लोक लिहाज की चिंता है और ना ही जगह की मर्यादा। अब हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग नाराजगी जता रहे हैं।

वायरल वीडियो में एक लड़की इंडिया गेट के सामने तौलिया लपेटकर डांस कर रही है। वह ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ के गाने ‘मेरे ख्वाबों में जो आए’ गाने पर डांस कर रही है। इस गाने में काजोल ने तौलिया पहनकर बाथरूम में डांस किया था। हालांकि अब इस गाने पर लड़की ने इंडिया गेट के सामने डांस किया तो सब हैरान रह गए।

विज्ञापन

दरअसल ये लड़की मिस कोलकता रह चुकी है और इसका नाम सन्नति मित्रा है। यह इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो शेयर करती रहती है लेकिन अब उसने जब इंडिया गेट के सामने तौलिया पहनकर डांस किया तो लोग भड़क गए और इसे ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो शेयर कर उसने लिखा है कि अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएं। आप सभी अपने साहस, दयालुता और सहानुभूति से दूसरों को प्रेरित और उत्साहित करते रहें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sannati Mitra🕊️ (@sannati__)

सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे कमेंट्स

एक ने लिखा कि अरे ये क्या हो रहा है? इसने तो सारी लिमिट पार कर दी है। एक ने लिखा कि दिल्ली पुलिस को इसकी खातिरदारी करनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि अब कहां है दिल्ली पुलिस? ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता को बढ़ावा देने के लिए सलाखों के पीछे होना चाहिए। हमारे शहीदों के नाम इस महान राष्ट्र के लिए उनके बलिदान के लिए श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए उस स्मारक पर लिखे गए हैं और वह उनके बलिदान का अपमान कर रही है!

विज्ञापन

इससे पहले भी कर चुकी है ऐसी हरकतें

नवरात्रि के दौरान भी इस लड़की के कई वीडियो वायरल हुए थे। तब सन्नति दुर्गा पंडाल में छोटे कपड़े पहनकर गई थी। एक अन्य वीडियो में वह बिकनी पहनकर चाय की दुकान पर चाय पीने पहुंच गई थी। उसका कहना है कि इस तरह के कपड़े पहनना कोई गलत नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ