Video: एक कमरे का मकान अंदर से इतना आलीशान, देखने वाले हैरान
सोशल मीडिया पर छोटे घर का वीडियो आया है, जिसमें सिर्फ एक कमरा है, लेकिन उसमें कई लग्जरी सुविधा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Edited By Ankita Pandey

Instagram video Post
Edited By Ankita Pandey

Instagram video Post
Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला एक छोटे से घर में कदम जाती है, जो बाहर से देखने पर माचिस की डिब्बी सा दिखता है – लेकिन अंदर से देखने पर एक सुंदर और आलीशान कमरा है , जिसमें कई लग्जरी सुविधाएं है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें बेहतरीन बेड, फ्रिज, एसी और कई अन्य आइटम्स है। आइए इस वीडियो के बारे में जानते हैं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर arrickpaartalu ने पोस्ट किया है। वीडियो में एक महिला को एक साधारण से दिखने वाले घर में जाते हुए दिखाया जा रहा है। पहली नजर में यह एक तंग और कम जगह वाला घर दिखता है। इसे बाहर से देखने पर सिंपल लगता है, जिसमें टाइल वाली छत और एक एयर कंडीशनिंग यूनिट है। जब वो घर मे जाती है तो यहां स्टाइलिश,हाई लेवल डेकोरेशन से सजा हुआ है।
जैसे ही वह औरत घर के अंदर जाती है तो आपको कॉम्पैक्ट फ्रेमवर्क में एक आरामदायक बिस्तर, ड्रेसिंग टेबल, फ्रिज और यहां तक कि एक एलईडी टेलीविजन भी है। इसके साथ ही घर की फ्लोरिंग पॉलिश की हुई लकड़ी से बनी है और इसमें अलग-अलग लाइटिंग फिक्स्चर भी देखने को मिल जाएगा। इस घर के इंटीरियर में इस्तेमाल हुए प्रोडक्ट की कीमत 1 लाख से ज्यादा है। यहां हम आपके लिए एक वीडियो शेयर कर रहे हैं।
जैसा कि हम बता चुके हैं कि इस घर की साइज बहुत कम है। इसमें न कोई आंगन है और कोई एक्स्ट्रा स्पेस है। फिर भी घर आराम और लग्जरी का एहसास कराता है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस वीडियो पर लगभग 1 करोड़ व्यूज हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर कमेंट किया है।
जहां कुछ यूजर ने इतनी छोटी जगह को घर में बदलने में महिला की क्रिएटिविटी की प्रशंसा की है। इस यूजर ने कहा कि घर की बेदाग स्थिति घर में छोटे बच्चों की कमी के कारण हो सकती है। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि महिला किसी भी घर को घर में बदल सकती है, चाहे इमारत का आकार या प्रकार कुछ भी हो।
यह भी पढ़ें –भारत के 10 शहर जहां हवा सबसे साफ, AQI है सबसे कम
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: