Vande Bharat Viral Food Post: एक इन्फ्लुएंसर ने वंदे भारत एक्सप्रेस में दिए जाने वाले खाने की तुलना 5 सितारा होटल से की। जिस इन्फ्लुएंसर ने इस खाने पर रिव्यू दिया था अब लोग उसको काफी ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, एक ट्रैवल इन्फ्लुएंसर ने बंदे भारत में अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बहुत अच्छा रिव्यू दिया था। इसके रिव्यू पर IRCTC ने भी रिप्लाई किया। लेकिन इन्फ्लुएंसर के वंदे भारत के खाने की थाली को 5 स्टार होटल से तुलना करने के बाद काफी ट्रोलिंग का सामना कर पड़ रहा है।
ट्रैवल इन्फ्लुएंसर शशांक गुप्ता ने वंदे भारत एक्सप्रेस के खाने के स्वाद को लेकर कहा कि इसका स्वाद 5-सितारा के जैसा है। उनका इतना लिखना था कि सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने उनकी क्लास लगा दी। हालांकि शशांक अभी भी अपने कहे पर टिके हुए हैं।
ये भी पढ़ें… Zomato Delivery Boy की बेटी संग तस्वीर वायरल, स्टारबक्स मैनेजर ने की जमकर तारीफ
क्या है पूरा मामला?
ट्रैवल इन्फ्लुएंसर ने 2 सितंबर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर के दौरान परोसे गए खाने की तस्वीर शेयर की। इस नाश्ते की ट्रे में पोहा, कटलेट, आलू की सब्जी और परांठे के साथ-साथ दही, नमकीन का एक पैकेट और एक चॉको-पाई मिठाई थी। जिसपर उन्होंने लिखा कि ‘आज मैंने ट्रेन नंबर-20981 उदयपुर आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस में उदयपुर से आगरा तक यात्रा की और इस ट्रेन का खाना का टेस्ट किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं था, धन्यवाद।’
यूजर्स ने बताया पेड प्रमोशन
इसके बाद ही सारा मामला शुरू हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करा शुरू कर दिया। लोगों ने उनके रिव्यू पर संदेह जताते हुए की इसके बारे में अच्छा रिव्यू देने के लिए उनको पैसा दिया गया है। एक एक्स यूजर ने लिखा, ‘अगर यह 5-स्टार खाना है तो मैं शाहरुख खान हूं।’ दूसरे ने कहा, मुझे बताएं कि आप कभी भी 5 स्टार में नहीं गए हैं। नीचे दी गई पोस्ट में कमेंट पढ़ सकते हैं।
शशांक ने भी दी प्रतिक्रिया
शशांक गुप्ता के पोस्ट पर IRCTC ने भी धन्यवाद पोस्ट की थी। हालांकि इस मामले को बढ़ता देख शशांक ने एक और पोस्ट शेयर की जिसमें वो अपनी कही बात टिके हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये उनकी राय वास्तविक थी और उनकी समीक्षा बाहरी कारकों से प्रभावित नहीं थी। उन्होंने लिखा कि वंदे भारत का खाना वाकई में अच्छा था, और मुझे 5 स्टार जैसा महसूस हुआ. इसमें कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं था।
ये भी पढ़ें… Video: उत्तर प्रदेश सरकार,’मजिस्ट्रेट’ लिखी कार में दिखाए स्टंट, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
9 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines