Video: उत्तर प्रदेश सरकार,'मजिस्ट्रेट' लिखी कार में दिखाए स्टंट, वीडियो वायरल

Ghaziabad Stunt Viral Video : गाजियाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक सरकारी गाड़ी से कुछ लोग स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।

Ghaziabad Police (1)

Ghaziabad Stunt Viral Video : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में एक सरकारी गाड़ी (लाल-नीली बत्ती लगी) कार से कुछ लोग स्टंट करते दिखाई दिए। एक शख्स कार से लटका हुआ है जबकि दूसरा कार चला रहा है। एक अन्य शख्स ने इसका वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसके बाद ये वायरल हो गया है।

बताया जा रहा है कि वीडियो गाजियाबाद के विजय नगर का है। इस वीडियो में कोई अधिकारी सवार था या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। कार की विंड शील्ड पर मजिस्ट्रेट लिखा हुआ है, साथ ही गाड़ी पर लाल और नीली बत्ती भी लगी हुई है। हाई वे पर दौड़ रही इस गाड़ी की खिड़की से एक शख्स भी लटका हुआ है।

इस वीडियो को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं कि प्रशासन से जुड़े लोग ही जब कानून तोड़ेंगे तो आम लोगों को कैसे रोका जाएगा? कुछ सोशल मीडिया यूजर ने यह भी लिखा है कि क्या कानून सिर्फ आम इंसान के लिए ही है? क्या इस गाड़ी का भी चालान किया जाएगा?

सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स

एक ने लिखा कि ये लो… कानून के रखवाले के ताम झाम में ही कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, क्या ये भी मोरल पुलिसिंग का हिस्सा मान लिया जाए? एक अन्य ने लिखा कि मजिस्ट्रेट साहब की गाड़ी से लोग स्टंट कर रहे हैं, कानून का मजाक बना दिया गया है। एक ने लिखा कि इन्हें शायद अंजाम का कोई डर नहीं है, वरना इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचते।

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि स्टंट के ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं, इसमें इन बेचारों की क्या गलती है ? कुछ अनहोनी हो जाएगी तो ये थोड़ी जिम्मेदार हैं। गलती आपकी है कि आप इनके सामने क्यों आ रहे हैं? एक ने लिखा कि उत्तर प्रदेश का प्रशासन भी गजब ही है, खुद ही नियमों को ताक पर रख देते हैं।

वहीं गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कहा गया है कि गाड़ी का चालान किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ