Viral News: लोग अपने लिए या अपने किसी परिवार के सदस्यों के लिए पार्टनर खोजने के लिए मेट्रोमोनियल वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं। बेटे या बेटियों की शादी के लिए रिश्ते खोजते हैं लेकिन चीन में एक जगह ऐसी है जहां एक ‘बाजार’ लगती है, इस बाजार में जाकर लोग पार्टनर की तलाश करते है।
चीन में लगती है ये बाजार
चीन के शंघाई शहर में यह बाजार लगती है, यहां कोई अपने बेटे के लिए तो कोई अपनी बेटी के लिए पार्टनर की तलाश में पहुंचता है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक टूरिस्ट जब इस बाजार में पहुंचा तो उसने इसकी जानकारी अपने वीडियो के जरिए दी।
हैरी जगार्ड नाम के एक टूरिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वह बता रहे हैं कि यहां लोग बेटे और बेटियों के लिए रिश्ते खोजने आते हैं। इस बाजार में बोली लगाई जाती है। वहां मौजूद एक शख्स ने हैरी जगार्ड को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि क्या मेरे लिए भी पार्टनर खोज सकते हैं?
देखिए वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि जगार्ड को तो कई लोगों ने रिजेक्ट कर दिया है। एक अन्य ने लिखा कि मेक्सिको में एक ऐसी ही जगह है, मेरे माता पिता भी मुझे वहां ले जाना चाहते हैं और मेरे लिए पार्टनर खोजना चाहते हैं। एक अन्य ने लिखा कि जगार्ड को इसलिए रिजेक्ट कर दिया गया क्योंकि वह US से है।
यह भी पढ़ें : कोरोना देने वाले चीन को ट्रॉमा देने पहुंची देसी गर्ल, सवाल पूछकर कर दिया परेशान
एक ने लिखा कि जिस तरह यहां पहुंचे माता-पिता अपने बच्चों का बायोडाटा लेकर खड़े हैं, वह अजीब है। एक ने लिखा कि मेरे माता-पिता को इस जगह के बारे में पता नहीं चलना चाहिए, वरना ये लोग वहां पहुंच जाएंगे। एक अन्य ने लिखा कि मुझे लगता था कि ऐसे सिर्फ फिल्मों में होता है लेकिन ये सच है।
बता दें कि वीडियो को @harryjaggard नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 15 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
15 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines