कोरोना देने वाले चीन को ट्रॉमा देने पहुंची देसी गर्ल, सवाल पूछकर कर दिया परेशान

Indian Girl In China Viral Video : सोशल मीडिया पर एक भारतीय लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। जब वह चीन घूमने गई तो चाइनीज लोगों से हिंदी में सवाल पूछकर परेशान कर दिया। इस वीडियो को देखने के बाद हंसी रोक पाना मुश्किल हो रहा है।

ViraL Video Indian Girl
विज्ञापन

Indian Girl In China Viral Video : चीन घूमने पहुंची एक भारतीय लड़की ने चाइनीज लोगों से ऐसे ऐसे सवाल पूछ डाले कि उनका दिमाग खराब हो गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सवाल हिंदी में पूछ रही थी और चाइनीज लोगों को हिंदी ही नहीं आती थी। जिन लोगों को हिंदी आती है, वह लड़की के सवालों और बातों को सुनकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

इंस्टाग्राम पर jaspreetdyora नाम की आईडी से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक लड़की चीन की सड़कों पर घूमते हुए अजीब अजीब सवाल पूछ रही है। एक शख्स से वह कहती है कि मुझे आपसे बात करनी है। जैसे आप लोग वर्ल्ड को कोरोना दे सकते हो तो क्या मैं आपको ट्रॉमा दे सकती हूं?

विज्ञापन

लड़की एक रेस्टोरेंट में गई और पूछने लगी कि ये कौन सा जानवर आपने काटा है? इसके बाद वह एक ब्रिज के पास पहुंची और वहां खड़े लोगों से पूछने लगी कि ये पुल गिर तो नहीं जायेगा? चाइनीज है, कहीं गिर ना जाए तो सुरक्षा के लिहाज से मैंने पूछना उचित समझा।


सड़क के किनारे बैठे एक शख्स के पास पहुंची और पूछने लगी कि इंडिया से अधिक दिहाड़ी बन जाती है या कम! बोतल (शराब) तो बड़ी वाली लेकर बैठे हो तो ज्यादा ही दिहाड़ी मिलती होगी। एक कपल से वह पूछती है कि ये कपड़े जो आपने पहने हैं, ये तो सरोजनी नगर में मिलते हैं। ट्रॉली लेकर चल रही एक लड़की को देखकर इसने कहा कि मैं इसी तरह पूरी दुनिया को अपने पीछे घूमना चाहती हूं।

विज्ञापन

लड़की ने यह भी कहा कि यहां तो बिल्डिगें बड़ी बड़ी हैं लेकिन इंसान तो छोटे ही हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 15 मार्च को शेयर किया गया है, खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 3 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि 2 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ