Valentine Week 2025: वैलेंटाइन वीक 2025 के बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं। इस बीच तेलंगाना से सिरफिर आशिक की वीडियो वायरल हो रही है। दरअसल, वीडियो में बुर्का पहने दो लड़कियां सड़क पर जाते दिख रही हैं। तभी एक युवक हाथ में बोतल लेकर आता है और दोनों का रास्ता रोकता है।
बताया जा रहा है कि युवक के हाथ में स्थित बोतल में पेट्रोल है। युवक एक युवती से कुछ देर बात करता है। फिर गुस्से में पहले अपने ऊपर फिर लड़की पर पेट्रोल डाल देता है। ये पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पेट्रोल डालने पर लड़की युवक से दूर भागती है।
लड़की को जाने नहीं दिया, बार-बार रोका रास्ता
वीडियो में दिखाई पड़ता है कि लड़की उस जगह से जाने का प्रयास करती है लेकिन युवक उसका बार-बार रास्ता रोकता है। फिर लड़की मदद के लिए आवाज देती है। जिसके बाद आसपास से गुजर रहे लोगों का ध्यान उनकी तरफ पड़ता है। लोग आगे बढ़कर युवक को पकड़ लेते हैं और मामले की सूचना पुलिस को दी जाती है।
लड़की ने दोस्ती करने से किया था इनकार
बताया जा रहा है कि ये वीडियो तेलंगाना के सूर्यापेट जिले के हुजूरनगर इलाके का है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है, बताया जा रहा है कि युवक कई दिनों से लड़की का पीछा कर रहा था। लड़की उसे पसंद नहीं करती थी। अब Valentine Week 2025 में लड़के ने प्रपोज किया, लेकिन लड़की ने उससे दोस्ती करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद गुस्से में आकर युवक ने ये कदम उठाया है।
ये भी पढ़ें: Unique Love: ChatGPT से प्यार कर बैठा ये शख्स, जवाब पढ़कर चौंक गए लोग
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 hr ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines