Pakistani Muslims Worshiping Mata Rani: आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब ट्रेंड कर रहा है। वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। वीडियो में मुस्लिम समुदाय के लोग माता के जयकारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। मजीसा धाम पाकिस्तान को टैग करके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो में मुस्लिम समुदाय के पुरुष और कुछ बच्चे हैं, जो माता के गुणगान में मदमस्त होकर जयकारे लगा रहे हैं। वीडियो में माता की जोत भी जलती नजर आ रही है। यह वीडियो X अकाउंट किसी कवि यारानी नामक यूजर ने शेयर किया है। यूट्यूब पर सनातनी अंसु ब्वॉय नामक यूजर ने शेयर किया है और यह काफी ट्रेंड कर रहा है।
UP की मुस्लिम महिला हिन्दू भक्त का वीडियो आया था सामने
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से भी एक मुस्लिम महिला का वीडियो वायरल हुआ था। महिला भगवान कृष्ण की भक्त है। उसने अपना नाम बदलकर मीरा रख लिया है। वह नवरात्रि के व्रत भी रखती है। 39 साल की शबनम मुरादाबाद के जिगर कॉलोनी में रहते हैं। उनके पिता इकराम हुसैन पीतल के बर्तन और मूर्ति बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक हैं। शबनम खुद बताती हैं कि उनकी बचपन से ही हिंदू देवी-देवताओं में मान्यता रही है। साल 2000 में उनकी शादी हुई, लेकिन 2005 में पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। कुछ समय परिवार के साथ रही, लेकिन फिर दिल्ली आ गई। यहां पेइंग गेस्ट रहने लगी और यहां उन्हें नया नाम सिमरन मिला। विशाल मेगा मार्ट में सेल्स वूमेन की नौकरी मिली।
पाकिस्तान में भी हैं हिन्दू मंदिर, नवरात्रि व्रत रखते मुसलमान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में भी हिन्दू मंदिर हैं और वहां के लोग नवरात्रि के व्रत भी रखते हैं। मां दुर्गा के 51 शक्तिपीठों में से एक हिंगलाज माता मंदिर पाकिस्तान के बलूचिस्तान में है। इसे हिंगलाज भवानी मंदिर भी कहा जाता है और यह करीब 2000 साल पुराना है। बलूचिस्तान में हिंगोल नदी के पास पहाड़ियों की तलहटी में बने मंदिर को मुसलमान नानी मां पीर कहते हैं। मान्यता है कि यहां माता सती का ‘ब्रह्मरंध्र’ उनका सिर गिरा था। इस मंदिर में माता सती कोटटरी रूप में और भगवान भोलेनाथ भीमलोचन भैरव के रूप में विराजमान हैं। प्रतिष्ठित हैं। बृहन्नील तंत्रानुसार यहां सती का ‘ब्रह्मरंध्र’ गिरा था। मुसमलान इस मंदिर की यात्रा को नानी का हज कहते हैं। जो इस मंदिर में माता के दर्शन कर लेता है, उन्हें हाजियानी कहा जाता है। यही नहीं ब्लूचिस्तान समेत कई पाकिस्तानी मुसलमान माता के नवरात्रि भी रखते हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines