एक दो नहीं, यहां से चोरी हो गया 22 हजार किलो पनीर, जानें कैसे सबके सामने लगाया 3 करोड़ का चूना

Theft Case of 22 tons of Cheese : एक दो नहीं, सौ नहीं बल्कि 22 हजार किलो पानी की चोरी की घटना सुनकर हर कोई हैरान है। चौंकाने वाली बात ये है कि चोरों ने दिन दहाड़े सबके सामने इस घटना को अंजाम दिया और कोई कुछ नहीं कर सका।

Neal's Yard Dairy
विज्ञापन

Theft Case of 22 tons of Cheese : दुनिया भर में एक से बढ़कर एक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ घटनाएं चोरी के तरीके को लेकर चर्चाओं में रहती हैं तो कुछ चोरी किए गए सामान को लेकर। अब एक और चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। एक, दो, दस, सौ नहीं बल्कि पूरे 22 हजार किलो पनीर की चोरी हुई है, वो भी सबके सामने आंखों में धूल झोंककर।

चोरी की अजीब घटना लंदन में हुई है। नील्स यार्ड डेयरी से चोरों ने कुल 22टन पनीर की चोरी होने से हड़कंप मचा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना में सबसे हैरानी करने वाली बात है, चोरी का तरीका। चोरों ने ना कोई लूटपाट की और ना किसी तरह की मारपीट, आराम से पनीर लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन

कैसे की चोरी?

चोरी की घटना के तरीके को लेकर हर कोई हैरान हैं। बताया जा रहा है कि चोर व्यापारी बनकर दुकान में पहुंचे और डीलरशिप लेने की बात कहकर पनीर निकलवाया, जैसे ही मौका मिला लेकर फरार हो गए। बताया गया कि प्रीमियम चेडर के 950 से डिब्बे चोरी हुए, जिसकी कीमत लगभग £ 300,000 (या 3 करोड़ रुपये से अधिक) बताई जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neal’s Yard Dairy (@nealsyarddairy)

क्या बोली पुलिस?

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि डेयरी में हुई चोरी की घटना की वे जांच कर रहे हैं। 21 अक्टूबर को हमें साउथवार्क में पनीर की बड़ी चोरी की रिपोर्ट मिली। घटना के कई दिन बाद भी पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस के पास चोरों का सुराग नहीं था, इसलिए उन्हें पकड़ने में देरी हो रही है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स की मानें तो चोरी की गई कोई साधारण चेडर चीज नहीं थी बल्कि इसे पुरस्कार भी मिल चुका है। इस तरह के चीज को सावधानीपूर्वक तैयार किया गया था और इनकी कीमत भी अधिक होती है। मालिक का कहना है कि हम बस यही चाहते हैं कि चोर पनीर को बाजार में बेंच पाएं, इससे पहले पुलिस उन्हें पकड़ ले।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ