Digital Condom क्या? एक मोबाइल ऐप जो कैमरे और माइक को ब्लॉक कर देगा

What Is Digital Condom? आइये जानते हैं कि क्या है डिजिटल कंडोम, जिसकी चर्चा खूब हो रही है। इसकी जरूरत आने वाले वक्त में बहुत लोगों को पकड़ सकती है। आखिरी क्या काम करता है डिजिटल कंडोम?

Digital Candom
विज्ञापन

What Is Digital Condom? कंडोम तो सभी जानते हैं लेकिन डिजिटल कंडोम क्या है? इसका नाम सुनकर ही दिमाग चकरा जाए कि आखिर ये कौन सी चीज है। आप की तरह सोशल मीडिया यूजर्स भी इसका नाम सुनकर चौंक गए हैं लेकिन जब आप इसकी खूबी और खासियत के बारे जानेंगे तो यकीनन इसके इस्तेमाल पर विचार करेंगे।

क्या है डिजिटल कंडोम?

जर्मन यौन स्वास्थ्य ब्रांड बिली बॉय ने एजेंसी इनोसियन बर्लिन के साथ साझेदारी में डिजिटल कंडोम को लांच किया है। ये एक ऐप है जिसका नाम CAMDOM है। सवाल उठता है कि आखिर इसकी जरूरत क्या है और इसका काम क्या है? ऐप के डेवलपर फेलिप अल्मेडा ने बताया कि आज कल, स्मार्टफोन हमारे शरीर का एक हिस्सा बन गए हैं और हम उन पर बहुत सारे प्राइवेट डेटा रखते हैं। आपकी बिना जानकारी और बिना सहमति के रिकॉर्डिंग से बचाने के लिए हमने पहला ऐप बनाया है।

विज्ञापन

इस ऐप की जरूरत क्या है?

इस ऐप के इस्तेमाल से ब्लूटूथ के जरिए आपके कैमरे और माइक को ब्लॉक किया जा सकता है. इस ऐप को बनाने के पीछे सेक्स के दौरान या इंटीमेट होने के दौरान कोई चुपके से या बिना सहमति कोई ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग को रोकना है। बताया गया कि जब भी आप बिस्तर पर जा रहे हैं तो आपको अपने स्मार्टफोन को एक-दूसरे के करीब रखना होगा। सभी कैमरों और माइक्रोफोनों को सिर्फ एक बटन से ब्लॉक किया जा सकता है।

इसके निर्माताओं का कहना है कि अगर कोई बिना बताए या चुपके से रिकॉर्डिंग करने या इसकी रेंज से बाहर निकलने की कोशिश करता है तो अलार्म बजने लगता है। यह जरूरत पड़ने पर एक साथ कई डिवाइस को ब्लॉक कर सकता है।

विज्ञापन

इनोसियन बर्लिन के CCO गेब्रियल ने कहा कि ये सिर्फ हमारे ग्राहकों के लिए नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए मददगार साबित हो सकता है। इसे बनाने का मकसद ये है कि गैर-सहमति वाली चीजों के लीक होने से बचाया जा सके। इसे कई तरह की तकनीक को साथ लेकर बनाया गया है, ऐसा पहले कभी नहीं किया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ