Viral Video : (Amitabh Ojha) आज कल लोग कहीं ही डांस कर रील बनाना शुरू कर देते हैं। कुछ लोगों पर कार्रवाई भी होती है लेकिन ईरान में डांस कर रील बना रही दो लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। ईरान के कानून के मुताबिक, अब इन्हें कोड़े मारने की सजा दी जाएगी।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो लड़कियां डांस कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों किशोरी ही हैं। उन पर कथित तौर पर तेहरान में पवित्र रक्षा युद्ध स्मारक पर डांस करने वाले रील बनाने का आरोप है। यह स्मारक 1980 और 1982 के बीच हुए ईरान-इराक युद्ध में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि है। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि लड़कियों के कपड़े ‘अनुचित’ थे और दोनों लड़कियों के इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिए गए हैं।
1979 में इस्लामी क्रांति के बाद से ही ईरानी कानून में डांस पर प्रतिबंध लगा हुआ था। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों लड़कियों को क्या सजा दी जाएगी लेकिन ईरानी दंड संहिता की धारा 637 के अनुसार, सार्वजनिक रूप से नृत्य करना अपराध माना जाता है, ये डांस चाहे महिला करे या पुरुष। अपराध करने वाले को कोड़े मारने की सजा दी जा सकती है। कानून के अनुसार 99 कोड़े मारने की सजा दी जा सकती है।
देखें वीडियो
ये दोनों लड़कियां ईरान के डांस कर कानून का उल्लंघन करने वाली पहली लड़की नहीं हैं। 2014 मेंभी 6 युवक-युवतियों को एक साल के कारावास और 91 कोड़े मरने की सजा सुनाई थी। साल 2018 में 18 साल की मेदेह होजाबरी को सोशल मीडिया पर अपने डांस का वीडियो शेयर करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।
यह भी पढ़ें : बराक ओबामा क्या मिशेल से लेने वाले हैं तलाक! एक्ट्रेस संग डेटिंग की अफवाह? जानें ये सच्चाई
पिछले साल नवंबर में भी ईरान में एक 16 वर्षीय लड़की ने अपनी जान दे दी थी। बताया गया कि उसे बिना हिजाब के नाचते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद स्कूल से निष्कासित करने की धमकी दी गई थी। शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया था कि वह ‘एक आवासीय इमारत की ऊंचाई से गिरने के कारण घायल हो गई थी’।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
23 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines