Viral Video: स्कूल में सभी टीचरों के पढ़ने का अंदाज अलग-अलग होता है और इसमें सबसे मुश्किल काम छोटे बच्चों को पढ़ाना होता है क्योंकि छोटे बच्चों को पढ़ाने के लिए छोटा बच्चा बनना पड़ता है। आजकल सोशल मीडिया पर बिहार की खुशबू मैडम का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बच्चों के साथ डांस करके उन्हें मात्रा का ज्ञान दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बच्चे भी मैडम की नकल करके डांस करते हैं और हिंदी की मात्राओं को अच्छे से समझते हैं। खुशबू मैडम का यह वीडियो पूरा देश में वायरल हो रहा है और हर कोई उनके पढ़ाने के अंदाज को खूब पसंद कर रहा है।
यह भी पढ़े: रोबोट के साथ खेलने में खिलाड़ियों के छूटे पसीने, टेबल टेनिस खेलने का Viral Video
वीडियो में क्या था ?
आपको बता दें खुशबू मैडम बिहार के बांका जिले के कटोरियां प्रखंड में स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय, कठौन की टीचर हैं और जिस अंदाज में खुशबू मैडम बच्चों को पढ़ाती हैं, उससे वे आसानी से समझ जाते हैं और बच्चे उनकी क्लास में काफी खुश भी रहते हैं। खुशबू मैडम ने अपने इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर अपने अकाउंट @Tchr_Khushboo से शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “मात्रा का ज्ञान, बच्चों की समझ बेहतर तरीके से डेवलप हो। इसके लिए हमें भी कभी-कभी बच्चा बनना पड़ता है और बच्चा बनकर बच्चों को पढ़ाना व सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में मदद करना बहुत खुशी प्रदान करता है।”
ये है वायरल वीडियो :
यह भी पढ़े: Delhi Metro में हेयर कट को लेकर एक दूसरे से भिड़े दो शख्स जमकर हुई गाली-गलौज, VIDEO Viral
Viral Video पर लोगों के रिएक्शंस :
वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर खुशबू मैडम की तारीफ कर रहा है। साथ ही साथ शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के ओएसडी संजय कुमार ने भी वायरल वीडियो देखने के बाद खुशबू मैडम की तारीफ की है।
आपको बता दें कि, भारत सरकार बच्चों को रोज स्कूल आने के लिए जागरूक कर रही है। इसके लिए सरकार ‘चहक’ नाम का कार्यक्रम चला रही है। इस कार्यक्रम में शिक्षा के प्रति बच्चों में रुचि जगाने और आसानी से पाठ्यक्रम की समझ बनाने के लिए टीचरों को ट्रेनिंग दी जा रही है। जिससे टीचर बच्चों को रोज स्कूल आने के लिए प्रेरित कर सकें। खुशबू मैडम भी इस योजना के अंतर्गत बच्चों को स्कूल रोज आने के लिए प्रेरित कर रही है।
संबंधित खबरें
तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
2 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
4 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
4 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
5 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
6 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
6 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
6 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
12 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
13 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines