'बुमराह को ब्रेक तो शमी के साथ भेदभाव क्यों?', पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने चयनकर्ताओं पर साधा निशाना

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन हो गया है. मोहम्मद शमी को इस बार भी नज़रअंदाज किया गया है. उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई है. अब इस पर मोहम्मद कैफ ने चयनकर्ताओं को घेरा है. कैफ ने कहा कि सलेक्टर्स को इसका जवाब देना चाहिए.

Mohammed Shami

कैफ ने चयनकर्ताओं को लगाई लताड़ (Photo: ANI)

Mohammed Shami: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन हो गया है. टीम इंडिया वहां पर पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने वाली है. मोहम्मद शमी को एक बार फिर नज़रअंदाज किया गया है. इस वजह से वो काफी चर्चा में चल रहे हैं. उन्होंने घरेलू मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था. अभी भी रणजी में उनकी परफॉर्मेंस बेहतरीन रही है. कुछ पूर्व क्रिकेटर ने इस मुद्दे पर चयनकर्ताओं को घेरा है. मोहम्मद कैफ ने भी अब बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शमी के साथ भेदभाव किया जा रहा है. कैफ ने चयनकर्ताओं पर खूब निशाना साधा. वर्कलोड के मामले में उन्होंने बुमराह का नाम भी लिया.

विज्ञापन

मोहम्मद कैफ ने क्या कहा?

क्रिकबज पर चर्चा के दौरान कैफ ने शमी के चयन ना किए जाने पर निराशा जाहिर की. उन्होंने कहा, “कभी भी कोई सवाल-जवाब नहीं होता कि क्यों नहीं चुने गए. सलेक्टर और BCCI कभी इसका कारण नहीं बताता है. 2023 वर्ल्ड कप में अगर शमी नहीं होते तो भारत फाइनल में नहीं पहुंच पाता. चयन में थोड़ी पारदर्शिता जरूर होनी चाहिए. सामने आकर किसी ना किसी को जवाब देना चाहिए कि शमी को क्यों नहीं चुना जा रहा है. वो सभी काम कर रहे हैं. वो हर जगह विकेट ले रहे हैं. ये भी सुनने में आया है कि शमी छोटे स्पेल डालते हैं और इस वजह से उन्हें नहीं चुना गया. टेस्ट में बुमराह भी छोटा स्पेल डालते हैं. उन्हें ब्रेक दिए जाते हैं. पिछले साल बुमराह इंग्लैंड गए थे तब कहा गया था कि वर्कलोड मैनेज करना है. कप्तान गिल ने बुमराह से कम ओवर कराए. बुमराह के साथ ऐसा हो रहा है तो शमी के साथ क्यों नहीं. कहीं ना कहीं पारदर्शिता की कमी है.”

विज्ञापन

छोटे स्पेल को लेकर रिपोर्ट में आया था बड़ा अपडेट

इस बार मोहम्मद शमी को चुने जाने की पूरी उम्मीद थी. भुवनेश्वर कुमार को टी20 में चुना गया. इसके बाद लगा कि शमी की वापसी भी होगी. किसी भी फॉर्मेट में शमी को मौका नहीं दिया गया है. उन्हे लगातार इग्नोर किया जा रहा है. हाल ही में Indian Express ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया. रिपोर्ट के अनुसार चयनकर्ताओं को लगता है कि शमी अब लंबे स्पेल नहीं कर सकते हैं. इस वजह से ही उनकी जगह यंग प्लेयर्स को मौका दिया जा रहा है. कैफ ने अपने बयान में इस पर अपनी बात रखी है. उन्होंने साफ कहा कि छोटे स्पेल से भी मैच में जीत हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ