'मुनीर सेना ने बनाए आतंकी…' इंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान को निशाने पर लिया, गवाही सुन भाग गए राजदूत

इंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान की फिर एक बार फजीहत हुई है. पश्तून तहफ्फुज मूवमेंट (PTM) के चीफ मंजूर पश्तीन ने आसिम मुनीर की सेना और खुफिया एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

pakistan army

इंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान की फिर एक बार फजीहत हुई है. (Credit: AI)

इंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान की फिर एक बार फजीहत हुई है. पश्तून तहफ्फुज मूवमेंट (PTM) के चीफ मंजूर पश्तीन ने आसिम मुनीर की सेना और खुफिया एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि ये दोनों पश्तून इलाकों में आतंकवादी समूहों को फंडिंग और ट्रेनिंग देकर पाल रहे हैं. पश्तीन ने ये भी आरोप लगाया है कि आतंकवाद विरोधी अभियानों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, वो ऐसा करके स्थानीय आबादी को जबरदस्ती विस्थापित कर रहे हैं और खनिज संपदा पर कब्जा कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्तानी ने लगाए आरोप

‘हेग जस्टिस डायलॉग-2026’ में पश्तीन ने दावा किया कि दो दशकों से ज्यादा वक्त तक चलाए गए मिलिट्री ऑपरेशन की वजह से हजारों पश्तून नागरिकों की मौत हुई, हजारों गायब हो गए और लाखों लोगों को वहां से जाना पड़ा. लेकिन हैरानी की बात ये है कि खैबर पख्तूनख्वा में अब तक शांति कायम नहीं हुई है. जिस वक्त पश्तीन अपनी बात रख रहे थे, उस दौरान पाकिस्तान के डिप्लोमेट आसिफ दुर्रानी और राजदूत वहां से उठकर चले गए.

इंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान की कब-कब फजीहत?

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) और बाकी ग्लोबल मंचों पर पाकिस्तान को कई बार बड़ी कानूनी और राजनयिक हार का सामना करना पड़ा है. इंटरनेशनल कोर्ट में कुलभूषण जाधव मामला और अटलांटिक विमान एक्सीडेंट केस जैसी घटनाओं में पाकिस्तान के तर्कों को सिरे से खारिज कर दिया गया. भारत ने कुलभूषण जाधव केस में मई 2017 में ICJ का रुख किया. जुलाई 2019 में इंटरनेशनल कोर्ट ने पाकिस्तान को जाधव की फांसी की सजा पर रोक लगाने और भारत को तुरंत काउंसलर एक्सेस देने का आदेश दिया. सिंधु जल संधि विवाद और इंटरनेशनल बिजनेस और निवेश से जुड़े मामले में भी पाकिस्तान अपनी फजीहत करा चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ