रोबोट के साथ खेलने में खिलाड़ियों के छूटे पसीने, टेबल टेनिस खेलने का Viral Video

Google के डीपमाइंड के रिसर्चर्स ने टेबल टेनिस खेलने वाला एक रिफाइंड रोबोट डेवलप किया है, जो दिखाता है कि आने वाले सालों में टेक्नोलॉजी कितनी आगे तक जा सकती है। इस रोबोट का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Viral Video

Viral Video

Viral Video : दुनिया में टेक्नोलॉजी समय के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में भी लगातार काम हो रहा है। इस सीरीज में Google DeepMind के रिसर्चर्सने बहुत अच्छा काम किया है। दरअसल, रिसर्चर्स ने एक ऐसा रोबोट बनाया है जो टेबल टेनिस बहुत अच्छे से खेल सकता है। रोबोट 6 DoF ABB 1100 आर्म से Equipped है। आपको बता दें इस रोबोट ने टेबल टेनिस में कई खिलाड़ियों को हराया है।

विज्ञापन

कैसे काम करता है ये रोबोट?

विज्ञापन

रिसर्चर्स ने अलग-अलग कार्यों के लिए छोटे और बड़े हिस्सों को जोड़कर इस रोबोट को बनाया है। रिसर्चर्स ने इस रोबोट को इस तरह से डिजाइन किया है कि यह सामने वाले खिलाड़ी के अनुसार अपने खेलने की शैली को बदल सकता है और बेहतर निर्णय ले सकता है।

विज्ञापन

ये है वायरल वीडियो :

विज्ञापन

प्रो खिलाड़ियों के साथ खेलने में हो रही है परेशानी

इस रोबोट ने कई खिलाड़ियों को हराया, लेकिन जब प्रो खिलाड़ी आए तो उनके साथ खेलने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, वह अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ सभी मैच हार गया।

विज्ञापन

दरअसल, रोबोट को निर्णय लेने और फिर प्रतिक्रिया देने में समय लगता है। इससे इस रोबोट के लिए तेज गेंदों को संभालना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या को हल करने के लिए वैज्ञानिक मशीन को बेहतर बनाने का एक Advanced तरीका सोच रहे हैं।

विज्ञापन

खिलाड़ियों ने दोबारा खेलने की इच्छा जताई

रिसर्चर्स के अनुसार, रोबोट को पहली बार एक काल्पनिक दुनिया में सिखाया गया था, जहां उसने अन्य खिलाड़ियों का Follow करना सीखा। यह सीखने के बाद उन्हें सीधे मानव खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। 29 में से 26 खिलाड़ियों ने रोबोट के साथ फिर से खेलने की इच्छा व्यक्त की क्योंकि उन्हें इसके साथ खेलने का अच्छा अनुभव था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ