IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर होगी नजरें, करना होगा अच्छा प्रदर्शन

IND vs NZ: टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज 2-2 से ड्रॉ खेलने के अब न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है. जहां पर टीम इंडिया 5 मैचों की टी-20 सीरीज से दौरे की शुरुआत होने वाली है. इस सीरीज पर सभी भारतीय फैंस की नजरें रहने वाली है.

Indian Cricket Team
1 / 6
Indian Cricket Team के इन 5 खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ करना होगा धमाल (Pic Credit- PTI)

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली  है. इस सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होने वाली है. इस सीरीज को दोनों ही टीमें अपने नाम करने का पूरा प्रयास करेगी. जिसके लिए वो पूरा जोर लगाने वाली है. टीम इंडिया के लिए इस सीरीज में जीत दर्ज करना बहुत ही अहम है. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर चाहेंगे कि विदेशी सरजमीं पर भारत इस सीरीज को एकतरफा जीते. इसी दौरान टीम मैनेजमेंट और फैंस की नजरें इन 5 खिलाड़ियों पर होगी. इन 5 खिलाड़ियों को खुद को एक बार फिर से साबित करना होगा. (Pic Credit- PTI)

विज्ञापन

नमन धीर

नमन धीर 2 / 6

स्पिन ऑलराउंडर नमन धीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस फॉर्मेट में अपना डेब्यू किया. जहां पर उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों के साथ अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित किया. लेकिन अब नमन धीर को विदेशी सरजमीं पर भी खुद को साबित करना होगा. खासकर गेंदबाजी से धीर को न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी की परेशानी बढ़ानी होगी.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार3 / 6

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं. भुवनेश्वर कुमार ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी-20 मुकाबले से कमबैक कर लिया है. लेकिन बारिश के कारण उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिल सका. भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार गेंदबाजी करके अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे.  (Pic Credit- ANI) 

वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती 4 / 6

स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की भी लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी हो रही है. चक्रवर्ती इंजरी के कारण लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे. फिट होते ही उनकी टीम इंडिया में वापसी हो गई है. लेकिन एक बार फिर से वरुण को अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित करना होगा. जिससे उनकी जगह दोबारा टीम में पक्की हो सके.   (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी 5 / 6

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ तो खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन न्यूजीलैंड में मौका दिया जा सकता है. ऐसे में अगर लंबे इंतजार के बाद उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलती है, तो सूर्यवंशी को उसका फायदा उठाना होगा. सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ कम से कम 2 टी-20 मैच में खेलने का मौका मिल सकता है.  (Pic Credit- ANI) 

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा 6 / 6

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ एक ही अच्छी पारी खेली थी. पिछले मैच में तो वो सिर्फ 6 रन ही बना सके. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा को कम से कम 2 से 3 अच्छी पारियां खेलनी होगी. अभिषेक को एक बार फिर से खुद को टी-20 फॉर्मेट में साबित करना होगा.  (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन