Snake Village Of India : लोग घरों में कुत्ता, गाय, भैंस जैसे कई जानवर पालते हैं क्या आपने कभी सुना है कि किसी गांव के लोग सिर्फ सांप पालते हों? महाराष्ट्र में एक ऐसा गांव हैं, जहां के लोग सांपों को घरों में रखते हैं। ऐसा भी नहीं है कि ये सांप जहरीले नहीं होते हैं। ये गांव अपने आप में अजूबा है। हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के शेतफाल गांव की।
महाराष्ट्र के सुदूर के इस गांव में लोग कोबरा जैसे खतरनाक सांपों को पालते हैं। अधिकतर घरों में आपको कोबरा मिल जाएंगे और लोग उन्हें अपने घरों में रहने के लिए जगह भी देते हैं। कई सालों से सांपों को पालने की परंपरा चली आ रही है लेकिन इस गांव के लोगों की ये परंपरा रहस्य बनी हुई है।
शेतफाल को “भारत का सांप गांव” के नाम से जाना जाता है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि इस गांव के बच्चे भी कोबरा जैसे जहरीले सांपों के साथ खेलते हुए बड़े होते हैं। सांपों से बच्चों को कोई डर ही नहीं होता है और ना ही सांप उन्हें काटते हैं। कहा जाता है कि सांपों ने कभी भी इस गांव के लोगों को काटा ही नहीं हैं।
यह भी पढ़ें : 12 साल से सिर्फ 30 मिनट की नींद लेता आ रहा है ये शख्स, जानें है कौन
गांव के लोगों का कहना है कि नाग भगवान शिव के अवतार होते हैं, जो हिंदू धर्म में सबसे पूजनीय देवताओं में से एक हैं। गांव के लोगों का मानना है कि सांप महज जानवर नहीं बल्कि दिव्य प्राणी हैं, जिनकी पूजा की जानी चाहिए। इस गांव में सांपों का एक मंदिर भी है।
यह भी पढ़ें : 4 साल में पांच बार गर्भवती होने का दावा कर महिला ने किया कांड! ऐसे खुल गई पोल
सबसे अधिक लोगों को हैरानी इस बात से होती है कि सांपों के साथ रहने के बाद भी इस गांव के लोगों को कभी भी सांप ने नहीं काटा है। शेतफाल गांव को सरकार ने संरक्षित करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, इस गांव को पर्यटन स्थल बनाने के लिए भी सरकार की तरफ से कुछ कदम उठाये गए हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines