---विज्ञापन---

4 साल में पांच बार गर्भवती होने का दावा कर महिला ने किया कांड! ऐसे खुल गई पोल

Bizarre News : एक महिला ने कम से कम पांच बार गर्भवती होने का दावा कर बीमा का पैसा हड़प लिया। जब उसने एक बच्चे को जन्म दिया तब उसकी चालाकी पकड़ी गई। देखें महिला कैसे पकड़ी गई।

---विज्ञापन---

Bizarre News : बीमा का पैसा हड़पने के लिए लोगों की चालाकी के बारे में आपने सुना ही होगा। कुछ तो कागजों में खुद को मरा हुआ घोषित करवा देते हैं, जिससे उन्हें बीमा का पैसा मिल सके। अब एक महिला बीमा का पैसा हड़पने के लिए पांच बार प्रेग्नेंट होने का दावा कर चुकी। हर बार उसे भुगतान भी कर दिया गया लेकिन एक बार बीमा कंपनी के अधिकारियों को उस पर शक हो गया और उसका भांडा फूट गया।

चीन के शंघाई की रहने वाली महिला ने चार से पांच बार गर्भपात का नाटक करती रही और फर्जी मेडिकल कागजात बनवाकर 66,200 युआन (US$9,300 दस लाख से अधिक रुपये) का बीमा ले लिया। चीन में गर्भवती महिलाओं के लिए बीमा की सुविधा है, जो महत्वपूर्ण भी है। महिला ने इसी का फायदा उठाया और बीमा कंपनियों को चूना लगाना शुरू किया।

---विज्ञापन---

पढ़ी लिखी महिला का कांड

रिपोर्ट्स के अनुसार, 42 वर्षीय महिला पढ़ी लिखी है और अच्छी नौकरी करती है। वह शंघाई में एक विदेशी कंपनी में काम करती है और उसे 30,000 युआन (4,200 अमेरिकी डॉलर, लगभग तीन लाख रुपये) से अधिक सैलरी मिलती है। इस महिला विश्वविद्यालय से दूरसंचार और कंप्यूटर विज्ञान की पढ़ाई कर चुकी है। अब इस महिला के कांड की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।

यह भी पढ़ें : जिस कुर्सी से रिटायर हुआ पति, उसी पर बैठी पत्नी; जानें कौन हैं IAS डॉ. वी वेणु?

---विज्ञापन---

पिछले साल दिसंबर में महिला मैटरनिटी लीव पर थी। तभी उसके दिमाग में आया कि कैसे उसने पहले गर्भपात के बाद बीमा का पैसा हासिल किया था। तब इसके जरिए ही पैसा हासिल करने की योजना बना ली। महिला ने कंप्यूटर सॉफ्टवेयर की मदद से झूठे डॉक्यूमेंट तैयार किए, इसमें अस्पताल में भर्ती होने से लेकर, गर्भपात तक की जानकारी थी। हालांकि ये सब फर्जी था। ऐसा महिला ने चार से पांच बार कर चुकी थी और हर बार पैसे मिलने के बाद डिलटेल्स खत्म कर देती थी।

यह भी पढ़ें : सावधान!! आ गया कोविड से भी खतरनाक वायरस, वैक्सीन भी नहीं है उपलब्ध, जानें लक्षण

---विज्ञापन---

इसी साल फरवरी में उसने एक बच्चे को जन्म दिया और फिर बीमा के लिए आवेदन किया। जब उसके डॉक्यूमेंट की जांच हुई तो पता चला कि उसने चार साल में पांच बार बीमा के लिए आवेदन किया और रकम भी हासिल कर ली। बीमा कंपनी को माजरा समझने में देर नहीं लगी तो पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद महिला ने खुद को सरेंडर कर दिया और पैसे भी वापस कर दिए।

First published on: Sep 02, 2024 02:57 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola