SDM Dance Video Viral : अधिकारी हैं तो क्या हुआ, नाच नहीं सकते? अधिकारी हैं तो मनोरंजन करने का अधिकार नहीं है? अधिकारी हैं तो क्या वह स्टेज पर चढ़कर कलाकारों संग ठुमके नहीं लगा सकते? कुछ इसी तरह की बातें कर पिछले कुछ समय से अधिकारियों का समर्थन किया गया। ऐसी बातें तब उठने लगीं जब अधिकारियों या पुलिसकर्मियों के डांस का वीडियो वायरल हुआ और इस पर विवाद हुआ। अब संभल में SDM और डिप्टी कलेक्टर स्टेज पर चढ़कर डांस करती दिखीं तो वीडियो वायरल हो गया।
संभल में सात दिवसीय कल्कि महोत्सव चल रहा है, इस महोत्सव में जगह -जगह से कलाकार बुलाए गए हैं। इस महोत्सव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में संभल की डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम ने जमकर डांस किया है। जिला स्थापना दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय परिसर बड़ा मैदान में ये कल्कि महोत्सव चल रहा है।
सरकारी कर्मचारियों के डांस का वीडियो वायरल
इस कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार रेणुका पवार के गाने पर सब थिरकते दिखाई दिए। चंदौसी की SDM नीतू रानी और कलेक्टर निधि पटेल साथ अभियंता ग्रामीण वर्षा गर्ग, बीएसए अल्का शर्मा स्टेज पर पहुंच गईं और गाने पर जबरदस्त डांस किया। बताया जा रहा है कि ये एक धार्मिक कार्यक्रम था।
देखें वीडियो
धार्मिक कार्यक्रम में डांस की वजह से लोग सवाल उठा रहे हैं कि इस तरह के डांस किसी धार्मिक कार्यक्रम में करना सही है? इतंजार इस बात का भी हो रहा है कि क्या इन प्रशासनिक अधिकारियों पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।
यह भी पढ़ें : महिला SDM की पिटाई का वीडियो वायरल, बुलडोजर लेकर पहुंची थीं
जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन की ओर से सात दिवसीय कल्कि महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस महोत्सव में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
18 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
20 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
21 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
22 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines