नई दिल्ली: चीज एक ऐसा फूड आइटम है जिसको बच्चे और बड़े दोनों ही खाने के दीवाने रहते हैं। इसलिए चीज या चीज से बनी चीजों का स्वाद हर किसी को खूब पसंद आता है। चीज की मदद से आमतौर पर चीज बर्गर, चीज स्टिक, चीज रोल या चीज पास्ता आदि बनाकर खाई जाती हैं। लेकिन क्या कभी आपने चीज फिंगर का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए चीज फिंगर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद लजीज लगती हैं। इनको आप शाम के स्नैक में फटाफट बनाकर तैयार कर सकते हैं। इनका स्वाद हर किसी की जबान पर चढ़ जाएगा, तो चलिए जानते हैं चीज फिंगर बनाने की रेसिपी-
चीज फिंगर बनाने की सामग्री-
-मोजरेला चीज 200 ग्राम
-मैदा 3 बड़ा चम्मच
-कॉर्नफ्लोर 3 बड़ा चम्मच
-स्वादानुसार नमक
-काली मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच
-ओरेगेनो और चिली फ्लेक्स 1 छोटा चम्मच
-ब्रेडक्रम्ब्स
-तेल तलने के लिए
चीज फिंगर बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में मैदा और कॉर्नफ्लोर डालें।
फिर आप इसमें काली मिर्च पाउडर, हर्ब्स और चुटकी भर नमक और आवश्यकतानुसार पानी डालें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक स्मूथ घोल तैयार कर लें।
फिर आप मोजरेला चीज को लेकर लंबा-लंबा काट लें।
इसके बाद आप इसमें मैदा डालें और अच्छी तरह से कोट कर लें।
फिर आप एक प्लेट में ब्रेडक्रम्बस डालें और अलग रख लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें।
फिर आप मॉजरेला स्टिक्स को पहले घोल में डुबो लें।
इसके बाद आप इसको ब्रेडक्रम्ब्स में डालकर अच्छे से रोल कर लें।
फिर आप इन स्टिक्स को गर्म तेल में डालें और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
अब आपकी टेस्टी और क्रिस्पी मॉजरेला स्टिक्स या चीज फिंगर्स बनकर तैयार हो चुकी हैं।
फिर आप इसको टोमैटो कैचप या शेजवान सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
16 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines