Norwegian Dance Group: नॉर्वेजियन डांस ग्रुप क्विक स्टाइल के साथ अब रवीना ने लगाए ठुमके, 'फ्लोर' पर लगाई आग

Norwegian Dance Group, Virat Kohli, The Quick Style, Raveena Tandon, Viral Video
विज्ञापन

Norwegian Dance Group: नॉर्वेजियन डांस ग्रुप क्विक स्टाइल ने विराट कोहली के बाद अब रवीना टंडन के साथ जोरदार डांस किया है। नॉर्वेजियन डांस ग्रुप क्विक स्टाइल ने मोहरा फिल्म के मशहूर गाने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर जोरदार डांस किया। बता दें कि इससे पहले डांस ग्रुप ने विराट कोहली के साथ डांस किया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

नॉर्वेजियन डांस ग्रुप क्विक स्टाइल इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने विराट कोहली के साथ डांस करने से लेकर मुंबई की लोकल ट्रेन के अंदर इंप्रोमेप्टू डांस सेशन में शामिल होकर सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है।

विज्ञापन

पानी की जगह फ्लोर पर लगाई आग!

डांस ग्रुप ने बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन से मुलाकात की और उनके साथ उनके ब्लॉकबस्टर सॉन्ग ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर थिरका। ग्रुप के इंस्टाग्राम अकाउंट पर रवीना एक स्टूडियो में दिख रही है। ग्रुप के सदस्य उनके साथ स्टैप मैच करते दिख रहे हैं। ब्लैक शर्ट और ब्लू डेनिम पैंट में रवीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

क्रू मेंबर्स रवीना के साथ डांस स्टेप्स करते हुए हमेशा की तरह डैपर दिखे। क्विक स्टाइल्स ने क्लिप को कैप्शन दिया, “जब आप इसे ऑरिजिनल के साथ करते हैं तो अलग होता है।” रवीना और क्विक स्टाइल्स के वीडियो को कई लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं।

विज्ञापन

‘काला चश्मा’ सॉन्ग से लाइमलाइट में आया था ग्रुप

नॉर्वे का ऑल मेल डांस ग्रुप अपने डांस के खास अंदाज के लिए जाना जाता है। फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ से ‘साडी गली’ और ‘बार बार देखो’ से ‘काला चश्मा’ जैसे लोकप्रिय बॉलीवुड सॉन्ग्स के हुक स्टेप्स पर डांस करके लाइमलाइट में आया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ