आपने कई ब्रांड्स की बीयर चखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी बीयर के बारे में सुना है जो पूरे साल में सिर्फ 12 से 15 दिनों के लिए ही मिलती है? जी हां, मेक्सिको में क्रिसमस के दौरान बिकने वाली ‘नोचे बुएना’ (Noche Buena) बीयर को लेकर हर साल लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है. यह बीयर केवल मेक्सिको में ही बिक्री के लिए आती है और वो भी सीमित समय के लिए.
क्या है ‘नोचे बुएना’ का मतलब?
‘नोचे बुएना’ का अर्थ होता है ‘पवित्र रात’ या ‘क्रिसमस ईव’ और इसकी झलक इसकी परंपरा में साफ दिखाई देती है. हर साल जब सुपरमार्केट्स में इसके गहरे लाल डिब्बे दिखने लगते हैं, तो वहां के लोग समझ जाते हैं कि क्रिसमस की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं. Tequila!: Distilling the Spirit of Mexico की राइटर मैरी सरिता गैटन बताती हैं कि मेक्सिको में नोचे बुएना के डिब्बों का दिखना, त्योहारों की अनौपचारिक शुरुआत माना जाता है.
यह भी पढ़ें: दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कब बनेगा भारत? कौन हैं तीन सबसे अमीर देश, जानें
भुनी कॉफी जैसा स्वाद
यह बीयर अपने गहरे भूरे रंग, भुनी कॉफी जैसे फ्लेवर और 5.9% अल्कोहल मात्रा की वजह से बेहद अलग है. मेक्सिको की फेमस हेनेकेन मेक्सिको ब्रुअरी की ब्रांड मैनेजर कार्ला गोंजालेज कहती हैं कि यह देश की अन्य लेगर बीयरों से अलग अपनी पहचान रखती है. कंपनी ने हाल के वर्षों में इसकी बिक्री अवधि अक्टूबर के अंत से जनवरी की शुरुआत तक बढ़ा दी है.
जर्मनी से मेक्सिको तक का सफर
19वीं सदी के आखिर और 20वीं सदी की शुरुआत में जर्मनी के पारंपरिक बीयर निर्माताओं ने औद्योगीकरण से प्रभावित होकर दुनिया के विभिन्न हिस्सों में नई ब्रुअरीज शुरू की. कहा जाता है कि 1924 में जर्मन मास्टर ब्रूअर ओटो न्यूमायर ने अपने दोस्तों के लिए एक खास क्रिसमस बीयर तैयार की थी. इसका स्वाद इतना अनोखा था कि जल्द ही यह परंपरा हर घर में बस गई.
यह भी पढ़ें: दुनिया के अंत की भविष्यवाणी करने वाला कौन है एबो नोआ? जो गिरफ्तार, हथकड़ी पहने तस्वीर वायरल
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
17 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines