पीएम मोदी को सामने देख फफककर रो पड़ी महिला, बोली - सपना पूरा हो गया!

Narendra Modi Viral Video : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक जनसभा को संबोधित करने के लिए बिहार के सारण पहुंचे थे, जहां उनके स्वागत में खड़ी एक महिला फफककर रो पड़ी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

pm Narendra modi

Narendra Modi Viral Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने 12 मई को पटना में एक रोड शो किया और फिर सोमवार को वह सारण पहुंचे। सारण पहुंचे पीएम मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हेलीकॉप्टर से उनके उतरते ही एक महिला फूट फूटकर रो पड़ी।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित कर BJP और NDA गठबंधन के लिए वोट मांग रहे हैं। रविवार को प्रधानमंत्री ने पटना में रोड शो किया और फिर सोमवार को सारण पहुंचे, जहां उनके स्वागत में खड़ी महिलाएं भावुक हो गईं।

विज्ञापन

हेलीपैड पर खड़ी दो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का हाथ जोड़कर स्वागत किया। दोनों भावुक थीं। एक महिला तो फफककर रो रही थी। रोते हुए महिला ने कहा कि आज हमारा सपना पूरा हो गया। पीएम मोदी से उन्होंने जय श्री राम कहा। इसके बाद पीएम मोदी ने सिर पर हाथ फेरकर कर आशीर्वाद दिया।


यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि पीएम मोदी लोगों के मन में समा गए हैं। कुछ लोग पसंद करते हैं तो कुछ नापसंद। एक ने लिखा कि पीएम मोदी का महिलाएं बहुत सम्मान करती हैं। महिलाएं उनके लिए प्रार्थना करती हैं।

विज्ञापन

बता दें कि 13 अप्रैल को चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। यहां मत्था टेंकने के बाद प्रधानमंत्री मोदी सेवा भी करते दिखाई दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रसाद वितरण किया और फिर चुनाव प्रचार के लिए गए। सोमवार को पीएम मोदी ने बिहार में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ