कोच के अंदर 'टिंकू जिया' पर अजीब डांस का वीडियो हुआ वायरल, यात्रियों का हंस-हंसकर पेट में दर्द

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में डांस करते एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में लड़का ‘पल पल ना माने टिंकू जिया’ गाने पर ठुमके लगा रहा है।

Metro Viral Video
विज्ञापन

Delhi Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन डांस के वीडियो वायरल होते रहते हैं। दिल्ली मेट्रो के वीडियो पर अक्सर बवाल होते रहते हैं। अब एक बार फिर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,  जिसमें एक लड़का  मेट्रो में डांस करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

चलती मेट्रो में लड़के ने किया डांस

विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़का अजीब स्टाइल की जींस, कैजुअल टी-शर्ट और चश्मा पहन कर भरी मेट्रो में ‘ टिंकू जिया’ गाने पर डांस कर रहा है। दिल्ली मेट्रो में काफी लोग सफर कर दिखाई दे रहे हैं, उसी समय लड़का डांस करना शुरू कर देता है। वहां मौजूद लोग वीडियो बना रहे हैं और लड़के का डांस देखकर हंस रहे हैं।

वायरल वीडियो पर आ रहे ऐसे कमेंट्स

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसको 40 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। वहीं हजारों से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और कई लोगों ने  मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। एक ने लिखा कि लोग काम कर थक जाते हैं, और ऐसे लोग मिलते हैं तो मूड अच्छा हो जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Delhi meri Jaan! (@delhi.connection)

विज्ञापन

एक ने लिखा कि मैं दिन रात मेट्रो में सफर करती हूं, मुझे क्यों ऐसे लोग नहीं दिखते हैं। एक ने लिखा कि मुझे कब मौका मिलेगा इन लोगों को देखने का। एक अन्य ने लिखा कि एक ने लिखा कि वायरल होने के लिए लोग कहीं भी रील बनाने लगते हैं। एक ने लिखा कि ऐसे नमूने कहां से आ जाते हैं जो कहीं भी शुरू हो जाते हैं। एक ने लिखा कि ऐसे लोगों की वजह से मैंने मेट्रो में जाना बंद कर दिया। एक अन्य ने लिखा कि पब्लिक प्लेस में ऐसे डांस करने में इनको शर्म नहीं आती क्या।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ