Mumbai News : महाराष्ट्र के मुंबई में चोरों ने अजीब चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने सड़क के बगल में खुदाई की लेकिन लोगों को लगा कि ये सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बाद तो चोरों ने चोरी करके लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जब चोरी की घटना की जानकारी सामने आई तो लोग सन्न रह गए।
बारिश के पहले तमाम शहरों में ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने के लिए सड़को की खुदाई की जाती है और सीवर ठीक किए जाते हैं जिससे बारिश का पानी आराम से बह सके। इसी बीच दादर और आसपास के क्षेत्रों में कुछ लोगों को खुदाई करता देख लोगों ने सोचा कि सड़क और सीवर बनाने का काम चल रहा है लेकिन ये तो चोर थे।
मुंबई के कई इलाकों में हुई चोरी
पांच लोगों का एक समूह सड़क की खुदाई करने के बाद तार निकालते फिर गड्ढे को पाटकर आगे बढ़ जाते, इस तरह उन्होंने दादर और आसपास के कई क्षेत्रों में खुदाई की। हालांकि बाद बाद में पता चला कि ये कोई सरकारी काम नहीं था और ना ये महानगर पालिका से जुड़े थे। ये सारे चोर थे।
यह भी पढ़ें: मां बनने से पहले आ गई मौत! प्रेग्नेंट औरत को मारी टक्कर फिर 200 मीटर घसीटा, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत
नगर पालिका के कमर्चारी नहीं चोरों का गिरोह था
जांच में पता चला कि ये चोरों का एक गिरोह था जो बिजली के तारों से तांबे के तार चुराने में लगा हुआ था। चोरी के लिए मुंबई के दादर-माटुंगा रोड के किनारे फुटपाथ को खोदा गया था। शिकायत के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: पत्नी की भाभी से मोहब्बत का खतरनाक अंजाम, यूपी के बांदा की घटना अलर्ट करने वाली
पुलिस ने तांबे के तारों की चोरी के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।तारों की कीमत 6 – 7 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना उस वक्त सामने आई, जब महानगर टेलीफोन निगम (एमटीएनएल) के अधिकारियों ने माटुंगा पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और चोरी के तार खरीदने वाले स्क्रैप डीलर निकू चुन्नीलाल गुप्ता को हिरासत में लिया।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines