2 इंसान शादी कर रहे या...X पर वेडिंग कार्ड वायरल, देख चुके 6.28 लाख लोग, किए मजेदार कमेंट

Marriage Invitation Card Viral Users Reaction: शादी के कई कार्ड देखे होंगे, लेकिन X पर वायरल हो रहे इस वेडिंग कार्ड को देखकर काफी मजा आएगा। यूजर्स इसे देखकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

Wedding Season

शादी के सीजन में शादी का एक कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Marriage Invitation Card Viral On Twitter: शादियों का सीजन चल रहा है। आजकल लोगों में हाइटेक शादी का क्रेज है। मैचिंग शादी की ड्रेस, प्री-वेडिंग शूट, म्यूजिक-लाइट्स, चमक धमक, डीजे, बैचलर पार्टी, न जाने क्या-क्या अरेंजमेंट्स किए जाते हैं। अब कुछ लोग शादी के कार्ड को लेकर भी चूजी होने लगे हैं। शादी के कार्ड अब थीम बेस्ड हो रहे हैं।

कार्ड बनाने वाले की तारीफ

हाल ही में बिहार के एक शख्स ने शादी में ब्लड डोनेशन कैंप लगवाया और मेहमानों को इसका निमंत्रण देने के लिए शादी के कार्ड में ही मैसेज छपवा दिया। अब एक वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है, जिसे करीब सवा 6 लाख लोग देख चुके हैं। इसकी तारीफ करने के साथ-साथ मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने शादी का कार्ड बनाने वाले को सैल्यूट किया।

विज्ञापन

 

कैप्टन और डॉक्टर की शादी का कार्ड

वेडिंग कार्ड को @Shaiibi0 नामक X यूजर ने अपने पेज पर शेयर किया। यह वेडिंग कार्ड एक डॉक्टर और फौजी की शादी का है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि यह कार्ड एक शर्ट जैसा नजर आता है, जो आधी फौजी की ड्रेस है और आधी डॉक्टर का कोट। इसमें बाकायदा बटन भी लगाया गया है। दूल्हे कैप्टन कैप्टन अदनान और दुल्हन डॉक्टर रमशाल लिखा है।

विज्ञापन

एक यूजर ने कार्ड को क्यूट बताया

वेडिंग कार्ड देखने में काफी सुंदर है। वहीं लोगों को कॉन्सेप्ट भी काफी पसंद आ रहा है। वेडिंग कार्ड देखकर कुछ यूजर्स ने कपल को शादी की बधाई दी। वहीं एक यूजर ने लिखा कि यह 2 इंसानों की शादी हो रही है या 2 प्रोफेशन की। एक यूजर ने कार्ड को क्यूट बताते हुए शादी करने वाले जोड़े को बधाई दी और खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जीने का आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन

एक यूजर ने कमेंट किया कि फौजी और डॉक्टरों को अपने पेशे से इतना प्यार क्यों होता है। एक यूजर ने लिखा कि खुशी हुई जानकर की देशवासियों की रक्षा करने वाले 2 अलग-अलग पेशों के लोग एक होने जा रहे हैं। अब वे मिलकर लोगों की जान बचाएंगे, देशसेवा करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ