हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

महाकुंभ में साधुओं ने एक शख्स को ढोंगी बता पीटा, वीडियो में सामने आई सच्चाई

Maha Kumbh Viral Video : महाकुंभ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को ‘ढोंगी’ बताकर साधुओं ने उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, कपड़े निकालकर धर्म की भी जांच की गई।

विज्ञापन

Maha Kumbh Viral Video : प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में लाखों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और संगम में डुबकी लगा रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े इस धार्मिक आयोजन से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी आयोजन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि साधुओं ने एक शख्स को पकड़ा जो काले कपड़े में बाबा बनकर घूम रहा था और वह दूसरे धर्म का था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स को घेरकर कई साधु खड़े हैं।

क्या है वायरल वीडियो में?

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाबाओं के जैसे कपड़े पहने एक शख्स को साधुओं ने पकड़ रखा है। उसके कपड़े और सिर की टोपी को निकाल दिया। बाबा आक्रोश में आकर उसको थप्पड़ भी मारने लगे। एक अन्य साधु ने बीच-बचाव करते हुए शख्स को बचा लिया और उससे पूछताछ करने लगा।

कुछ देर की पूछताछ में शख्स ने मान लिया कि वह साधु नहीं है बल्कि साधु बनकर घूम रहा है। इसके बाद लोगों ने मिलकर शख्स का पजामा उतार कर यह जांच करने की बात कही कि वह किस धर्म का है। बाबाओं ने जब शख्स का पजामा उतारकर चेक किया तो पता चला कि वह मुसलमान है। शख्स ने काले रंग के कपड़े पहने थे, माथे पर चंदन का टीका था। इसके साथ ही शख्स गले में कई मालाएं पहने हुए था लेकिन अघोरियों ने तुरंत पकड़ लिया कि वो एक ढोंगी है।

विज्ञापन


पूछताछ में शख्स ने बताया कि घर और परिवार को पालने के लिए वह यह काम कर रहा था। वह लोगों को ठगता था और उनसे पैसे ऐंठता था। इंस्टाग्राम अकाउंट prayagrajhub01 पर ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को डेढ़ लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और 43 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

यह भी पढ़ें : 16 जनवरी को पूरी दुनिया में इंटरनेट बंद? सिम्पसन्स ने की भविष्यवाणी, जानें सच्चाई

विज्ञापन

वीडियो पर आ रहे कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस तरह के कई प्राणी कुंभ में देखने को मिल जाएंगे। एक अन्य ने लिखा कि सोचो, इस महाकुंभ में ना जाने कितने बाबा इस तरह के पहुंचे होंगे। अपनों को सावधान कीजिए। एक अन्य ने कई सारे ढोंगी इसमें पहुंचे होंगे। हम सभी को बचकर रहना है। एक अन्य ने लिखा कि मुझे लगता है कि ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई करनी चाहिए। अगर खाने-पीने के लिए कुछ नहीं है तो मांग लो, सब देंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola