हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

देखें कैसे पलक झपकते ही उड़ा दिए चार लाख के गहने, भूतनाथ मार्केट में चोरी का CCTV वीडियो वायरल

Lucknow Viral Video : प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शख्स ज्वेलरी की दुकान में पहुंचा और करीब डेढ़ घंटे तक दुकानदार को बातों में फंसाए रखा, फिर लाखों का सामान लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन

Lucknow Viral Video :  उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक अजीब घटना घटित हुई है। एक शख्स जेवरात की दुकान में गया। करीब डेढ़ घंटे तक बैठा रहा और खरीदारी की बात करता रहा लेकिन उसने अपनी बातों में दुकानदार को ऐसे फंसाया कि चार लाख का छूना लगाकर फरार हो गया। दुकानदार ने शख्स को पकड़ने की खूब कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मामला लखनऊ के भूतनाथ मार्केट का है। इंदिरानगर सी-ब्लॉक के रहने वाले सिद्धार्थ रस्तोगी ज्वैलर्स की दुकान चलाते हैं। रविवार को सिद्धार्थ की दुकान में एक शख्स आया और चार लाख का चूना लगाकर फरार हो गया। सिद्धार्थ ने बताया कि रविवार दोपहर को वह दुकान में अकेले थे, तभी एक शख्स वहां पहुंचा और सोने की चेन और ब्रेसलेट दिखाने को कहा। काफी देर तक और कई सारे चेन देखने के बाद उसने दो चेन और दो ब्रेसलेट पसंद किया।

84 मिनट दुकानदार को उल्लू बनाता रहा चोर

सिद्धार्थ ने बताया कि उसने कहा कि वह चारों खरीदना चाहता है। हालांकि इस वक्त उसके पास पूरे पैसे नहीं हैं। कुछ पैसे वह कैश में देगा तो कुछ वह अपने भाई से ऑनलाइन मंगवा रहा है। दुकानदार सिद्धार्थ ने बताया कि वह शख्स करीब 84 मिनट तक दुकान में मौजूद रहा और अंत में चारों आभूषण लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन

देखें वीडियो 


मिली जानकारी के अनुसार, दुकान में बैठकर चोर फोन पर बात करके पैसे मंगाने का ढोंग करता रहा। काफी देर हो जाने के बाद दुकानदार सिद्धार्थ भी अपने फोन में व्यस्त हो गए। इसी बीच मौका पाकर चोर चारों जेवरात (2 सोने की चेन और 2 ब्रेसलेट) लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

यह भी पढ़ें : ट्रेन की सीट पर आपत्तिजनक हालत में मिले कपल, TTE को देख भी करते रहे बेशर्मी; वीडियो वायरल

विज्ञापन

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर दुकान में आराम से बैठा है और दुकानदार फोन में व्यवस्त है। जैसे ही चोर को लगा कि दुकानदार का ध्यान उसकी तरफ नहीं है तो वह जेवरात उठाकर भगा। दुकानदार ने उसे खदेड़ने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और चोरी की तलाश कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola