ट्रेन की सीट पर आपत्तिजनक हालत में मिले कपल, TTE को देख भी करते रहे बेशर्मी; वीडियो वायरल

Train Couple Intimate : वायरल वीडियो में एक कपल ट्रेन की सीट पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है, कपल को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर TTE पहुंचा तो भी वह अलग नहीं हुए। वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

Train Viral Video (1)
विज्ञापन

Train Couple Intimate :  सार्वजनिक जगहों पर कई बार कपल को इंटिमेट होते देखा गया है, ऐसे कई वीडियो भी वायरल हो रहे चुके हैं जब कपल लोगों के सामने बेशर्मी की हदों को पार करते दिखाई दिए। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन की सीट पर एक कपल आपत्तिजनक स्थिति में लेटा हुआ है और जब TTE ने पहुंचकर दोनों से बात करने की कोशिश की तो हैरान करने वाला रिएक्शन मिला।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अधिकतर सीट खाली हैं और कोच में कुछ ही यात्री हैं। एक ही सीट पर एक कपल लेटा हुआ है। कपल आपत्तिजनक हरकतें कर रहा है। इसी बीच जब TTE वहां पहुंचा तो भी कपल ने ना उठने की कोशिश की और ना ही अपनी हरकतों को रोकता दिखाई दिया।

विज्ञापन

वीडियो में कुछ देर बाद एक बच्ची अपने परिवार के साथ सामने वाली सीट पर बैठती दिखाई दे रही है लेकिन इसके बावजूद भी इस कपल पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और इसी तरह वह एक ही सीट पर लेटे रहे। किसी ने यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखिए वीडियो 


वीडियो देखने के बाद कुछ लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं तो कुछ इस कपल की खिंचाई कर रहे हैं। एक ने लिखा कि इंसान प्यार में इतना अंधा हो जाता है। पब्लिक प्लेस पर छोटे-छोटे बच्चों के सामने और बुजुर्ग महिला के सामने सारी हदें पार कर रहा है। इसे सजा मिलनी चाहिए। एक ने लिखा कि क्या अकेली महिलाओं, बच्चियों या कम उम्र के बच्चों का ट्रेन में सफर करना सुरक्षित हैं? इस तरह तो हर किसी को डर लगेगा।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि एक तो ये गंदी हरकतें कर रहे हैं लेकिन इनका वीडियो रिकॉर्ड करना उससे भी बड़ा अपराध है। अपने काम से काम रखो, ज्यादा तकलीफ है तो पुलिस बुलाओ। वीडियो क्यों रिकॉर्ड कर रहे हो? एक ने लिखा कि लड़ाई, झगड़े और मारपीट से तो इस तरह का प्यार ही अच्छा है। कम से कम किसी को थप्पड़ तो नहीं मार रहा है।

News24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ