Weird News : धोखाधड़ी करने के लिए आज कल लोग किसी ही हद तक जाने को तैयार रहते हैं। चाहें वो भावनाओं से खेलना हो या रिश्तों की अहमियत को खत्म करना, पैसे की लालच में कुछ लोग सबकुछ दांव पर लगा देते हैं। चीन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां लाइव स्ट्रीम करने वाले शख्स ने एक महिला को पहले मां बनाया और फिर उसके साथ अजीब तरीके से धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया है।
चीन के शंघाई की रहने वाले 70 साल की महिला अजीब ठगी की शिकार हुई है। महिला अविवाहित थी और उसका कोई अपना नहीं था। साल 2022 में उसकी भतीजी को पता चला कि वह लगातार किसी अजनबी को पैसे ट्रांसफर कर रही थी। जब उसने इसके बारे में पूछताछ की तो बेहद चौंकाने वाली जानकारी पता चली।
उत्तर-पश्चिमी चीन के शांक्सी प्रांत एक व्यक्ति ने महिला से कहा था कि वह लोगों की समस्याओं को सुलझाने, किसानों को धीमी गति से बिकने वाले उत्पाद बेचने में मदद करने तथा खोए हुए लोगों को उनके घर ढूंढने में मदद करता है। महिला का कहना था कि वह उसकी दयालुता की वजह से आकर्षित हुई थी। दोनों के बीच पहली बार साल 2021 में लाइव स्ट्रीम के जरिए बातचीत शुरू हुई थी और बाद दोनों की बातचीत फोन से होने लगी थी।
धोखेबाज शख्स ने महिला को मां कहकर उसका भरोसा जीतने लगा और रोज बेटा बनकर बातें करता था। धीरे-धीरे वह उधारी पर पैसे लेने लगा और बहाना बनाया कि उसे पेट का कैंसर है, गर्लफ्रेंड को गर्भपात की जरूरत है तथा उनके पिता गंभीर रूप से बीमार हैं। महिला उसके झांसे में आ गई और उसे पैसे भेजने लगी। इतना ही नहीं, शख्स की मदद करने के लिए महिला ने दूसरों से भी पैसे उधार ले लिए।
शख्स पर संदेह होने पर महिला ने पुलिस से शिकायत की। जांच में कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पता चला शख्स सोशल मीडिया पर चार अकाउंट चलाता था और इसके जरिए ही वह लोगों के साथ ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और दो साल में महिला के साथ लगभग 66 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया। इसके बाद शख्स को साढ़े दस साल की जेल की सजा और 100,000 युआन (12 लाख से रुपये) का जुर्माना लगाया गया।