The Icon of The Seas Inside View Video Viral: समंदर का ‘शहंशाह’, दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज, टाइटैनिक से 5 गुना बड़ा, एफिल टॉवर से भी लंबा रॉयल कैरेबियन का The Icon of The Seas अपनी पहली यात्रा पर मियामी से निकल चुका है।
करीब 7 हजार लोगों को लेकर सफर पर निकले क्रूज को रॉयल कैरेबियन (Royal Caribbean) के अध्यक्ष जेसन लिबर्टी ने काफी धूमधाम से रवाना किया।
‘आइकॉन ऑफ द सीज’ का मतलब है समंदर का प्रतीक, जो अंदर से इतना खूबसूरत, शानदार और लग्जरी है कि इसमें सफर करने के लिए दिल ललचा जाएगा। क्रूज के अंदर के वीडियो वायरल हो रहे हैं, आप भी देखिए…
7 हजार से ज्यादा लोग कर सकते सफर
टाइटैनिक (Titanic) अपने समय में दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज था और अपनी लग्जरी सुविधाओं के लिए मशहूर था, लेकिन उसने दुनिया को कभी न भुला सकने वाला दर्द दिया, लेकिन अब उससे भी बड़ा क्रूज दुनिया को मिल गया है।
खास बात यह है कि दुनिया के इस सबसे बड़े क्रूज को बनाने वाली कंपनी पहले ही दुनिया का दूसरा और तीसरा सबसे बड़ा क्रूज बना चुकी है। यह क्रूज 7 हजार से ज्यादा लोगों के साथ सफर कर सकता है।
टाइटैनिक में सिर्फ 2500 लोग जा सकते हैं। यह टाइटैनिक से 90 मीटर लंबा है। इस क्रूज ने 27 जनवरी 2024 को अपना सफर शुरू किया और सिर्फ 7 दिन समुद्र के अंदर बिताएगा।
क्रूज की खासियतें
- 1200 मीटर लंबा, 20 डेक, 22 रेस्टोरेंट, 9 स्विमिंग पूल, वजन 2,50,800 टन
- यूरोपियन देश फिनलैंड में बना, 2 अरब डॉलर खर्चा, 7 दिन का टूर पैकेज
- किराया प्रति व्यक्ति 1,723 डॉलर (₹1.4 लाख) से 14,205 डॉलर (₹11.8 लाख)
- 2800 कमरे, दुनिया का सबसे बड़ा वाटर पार्क, 28 स्टेटरूम और सुइट्स
- कमरों में इन-सूट स्लाइड, हॉट टब के साथ रैप-अराउंड टैरेस, सिनेमाघर
- रिजॉर्ट गेटअवे, थीम पार्क, ड्रिंकिंग, डाइनिंग, एक्वा पार्क, आर्केड, लाइव शोज
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
23 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines