Weird News : परिवार में हर सदस्य की आदत अलग होती है, किसी की आदत लोगों को पसंद आती है तो कुछ की आदत लोगों को परेशान करती है। अगर आपकी कुछ आदतें खराब हैं, उसके लिए आपको टोका जाए और आप बहस करने के लिए तैयार रहें तो इससे माहौल खराब हो सकता है। एक पत्नी अपने पति की एक हरकत से इस कदर परेशान हो गई कि उसने तलाक लेने पर भी विचार कर लिया था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मम्सनेट पर एक महिला ने एक पोस्ट लिखकर बताया कि वह अपने पति की एक आदत से इस कदर परेशान हो गई थी कि उसने तलाक लेने का मन बना लिया था। उसने यह भी स्पष्ट किया कि वह तलाक नहीं ले रही है लेकिन पति की आदत उसे खूब तंग कर रही है। महिला का कहना है कि पति अक्सर बेड खराब कर देता है।
पति की बुरी आदत से परेशान पत्नी
पोस्ट लिखकर महिला ने कहा कि उसके पति की यह बहुत बुरी आदत है कि वह काम से घर आते ही बिना कपड़े बदले बिस्तर पर चले जाते हैं, जिससे उनका बिस्तर तुरंत गंदा हो जाता है। महिला ने कहा बताया कि वह एक शेफ के तौर पर काम करते हैं, ऐसे में उनके कपड़े और शरीर पर खाने, तेल और मसाले के दाग लगे रहते हैं, जो बेड की चादरों में लग जाते हैं।
यह भी पढ़ें : अरे यार! बर्गर में लगा था खून, बच्ची ने समझ लिया केचप; मां ने देखा तो उड़ गए होश
महिला ने लिखा कि उसने कई बार पति को टोकने की कोशिश की लेकिन वह बहस करने को तैयार हो जाता है। इससे उसकी शादी पर भी असर पड़ता है। ऐसा लगता है कि मेरे पति का बचपन गंदगी में ही बीता है। मैं अब इसकी आदतों की आदी हो चुकी हूं। मैंने उससे तलाक नहीं लेना चाहती लेकिन कभी कभी बहुत ज्यादा गुस्सा आ जाता है।
यह भी पढ़ें : फ्लाइट में ही ‘आउट ऑफ कंट्रोल’ हुए पति-पत्नी, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग; वीडियो वायरल
महिला के पोस्ट पर यूजर ने लिखा है कि मैं तो ये बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगी। उन्हें खुद सोचना चाहिए कि अगर कपड़े गंदे हैं तो फ्रेश होकर ही बेड पर जाएं। अगर उसमें सुधार नहीं है तो छोड़ना ही सबसे बेहतर होगा। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर वह घर में इतनी गंदगी से रहता है तो जहां खाना बनाता है, वहां तो और भी गंदगी फैलाता होगा। एक ने लिखा कि मुझे यही समझ नहीं आ रहा है कि आखिरकार वह गंदगी क्यों फैलाना चाहता है?
संबंधित खबरें
सूरत के कारोबारी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया 1 लाख का बोनस
11 hrs ago60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
3 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
4 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
4 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
6 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines