विक्स के इस्तेमाल पर कहां है पाबंदी? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब

General Knowledge:  दुनिया के कई देशों में बेहद अजीबोगरीब कानून हैं। कुछ कानून तो ऐसे हैं, जिन्हें सुनने के बाद हंसी आती है तो कुछ ऐसे हैं जो सोचने पर मजबूर करते हैं। कुछ ऐसे ही अजीब कानून से जुड़े सवाल और जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं। जानें ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब

weird laws in word
विज्ञापन

General Knowledge:  कुछ देशों में बेहद अजीब कानून है। कुछ कानून तो लोगों की सुरक्षा को लेकर बनाये गए तो कुछ ऐसे हैं, जिन्हें सुनकर लोगों को हैरानी होती है। आज हम आपके सामने कुछ दिलचस्प सवालों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसमें कुछ सवाल दुनिया के अजीब कानून से जुड़े हुए हैं।

क्या आपको पता है कि कहां एक साथ मेल और फीमेल के अंडरगारमेंट्स नहीं सुखा सकते? कहां अंडरगारमेंट्स को बाहर नहीं सूखा सकते? जानते हैं ऐसे ही सवालों के जवाब

विज्ञापन

कहां चेहरे को ढकने पर पाबंदी है?
डेनमार्क में चेहरे को ढकने पर पाबंदी है, लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कानून साल 2018 में बनाया गया।

कहां पर विक्स का इस्तेमाल करना गैरकानूनी है?
जापान में विक्स के इस्तेमाल करने पर रोक है। आपके पास अगर विक्स पाया जाता है तो आपको जेल भी हो सकती है

कहां पर्यटक ऊंची एड़ी के जूते नहीं पहन सकते?
ग्रीस में पर्यटकों के लिए ऊंची एड़ी के जूते पहनने पर पाबंदी है। माना जाता है कि ऐतिहासिक स्थलों या स्मारकों पर ऊंची एड़ी के जूते छेद कर सकते हैं।

विज्ञापन

भगवान बुद्ध की प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने पर कहां रोक है?
श्री लंका में भगवान बुद्ध की प्रतिमा की तरफ पीठ कर सेल्फी लेने पर रोक है।

कहां मेल और फीमेल एक साथ अपने अंडरगारमेंट्स एक साथ नहीं सुखा सकते?
कहा जाता है कि अमेरिका के मिनेसोटा में ऐसा नियम है, जहां महिलाओं और पुरुषों के अंडर गार्मेंट्स एक साथ सुखाना गैरकानूनी है।

विज्ञापन

कहां बिना अंडरवियर पहने घर के बाहर नहीं जा सकते?
कहा जाता है कि थाईलैंड में बिना अंडरवियर पहने बाहर निकलने पर पाबंदी है।

कहां अंडरगारमेंट्स को बाहर नहीं सुखा सकते?
स्पेन में अंडर गारमेंट्स बाहर नहीं सुखा सकते

विज्ञापन

कहां की महिलाएं इनरवियर नहीं पहन सकती हैं?
अमेरिका के मिसौरी में महिलाओं और लड़कियों के इनरवियर नहीं पहन सकती हैं।

विज्ञापन

कहां अपना जन्मदिन याद रखना जरूरी है?
समोआ में अपना जन्मदिन भूलना गैरकानूनी है।

पैसे पर पैर रखना कहां है जुर्म?
थाईलैंड में पैसे पर पैर रखना गैरकानूनी माना जाता है, क्योंकि इसमें देश के शाही परिवार की तस्वीरें छपी होती हैं।

विज्ञापन

कहां पर सिर्फ महिलाएं ही बेली डांस कर सकती हैं?
मिस्र में सिर्फ महिलाएं ही बेली डांस कर सकती हैं, पुरुषों पर प्रतिबंध है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ