ऐसा कौन सा जानवर है जो हमेशा प्रेग्नेंट रहता है? जानें ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब

General Knowledge: जानवरों की दुनिया बहुत बड़ी और अजीब है, लगातार इस पर रिसर्च हो रहे हैं और नई-नई जानकारी निकलकर सामने आ रही है। क्या आपको पता है कि कौन सा जानवर सबसे अधिक और सबसे कम सोता है? जानें ऐसी ही दिलचस्प सवालों के जवाब

General Knowledge

Photo Source: Social Media

General Knowledge: जानवरों की दुनिया बड़ी अजीब होती है, सबके पास उनके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। कुछ विशेषज्ञ ही हैं जो जानवरों के हाव-भाव और उनके व्यवहार को पूरी तरह समझ पाते हैं। आज हम आपको जानवरों से जुड़ी कुछ मजेदार जानकारी सवाल और जवाब के तौर पर लेकर आए हैं।

ऐसा कौन सा जानवर है, जिसकी गर्भावस्था सबसे लंबी होती है?
अफ्रीकी हाथिनी औसतन 22 महीने तक गर्भवती रहते हैं, जबकि एशियाई हाथियों के लिए यह 18 से 22 महीने है।

क्या आप जानते हैं कि कौन सा जानवर सबसे अधिक सोता है?
कोआला को ‘सबसे अधिक सोने वाले जानवर’ कहा जाता है। ये हर दिन करीब 20-22 घंटे सोता है।

ऐसा कौन सा जानवर है जो तीन साल बिना खाए पीए सो सकता है ?
कहा जाता है कि मौसम अनुकूल ना होने पर घोंघा तीन साल तक बिना कुछ खाए पीए सोता रहता है।

सबसे कम सोने वाले जानवर का नाम जानते हैं आप?
जिराफ ऐसा जानवर है, जो प्रतिदिन लगभग 4 घंटे ही सोता है।

नमक के संपर्क में आते ही कौन सा जानवर दम तोड़ देता है?
जोंक, जब नमक के संपर्क में आते हैं तो शरीर का सारा खून निकाल देते हैं और अपनी जान दे देते हैं।

कौन सा जानवर एक बार में हजार लीटर पानी पी सकता है?
कहा जाता है कि ब्लू ह्वेल एक बार में 1000 लीटर तक पानी पी सकती है।

ऐसा कौन सा पेड़ है जिसे काटने पर खून जैसा पदार्थ निकलता है?
किआट मुकवा, मुनिंगा और ब्लडवुड ट्री एक ही पेड़ हैं, जिनके काटने पर खून जैसा लाल पदार्थ निकलता है।

दुनिया का सबसे जहरीला और खतरनाक पेड़ कौन सा है?
मैशीनील को दुनिया का सबसे खतरनाक पेड़ कहा जाता है, ये फ्लोरिडा और कैरेबियन तट पर पाए जाते हैं। इनके संपर्क में आते ही शरीर पर छाले पड़ जाते हैं।

ऐसा कौन सा जानवर है जो हमेशा प्रेग्नेंट रहता है?
शोधकर्ताओं के मुताबिक, कंगारू से संबंधित शिशु को जन्‍म देने वाली प्रजाति स्‍वैम्‍प वॉलबी अकेला ऐसा जानवर है जो पूरे जीवन प्रेग्‍नेंट रहता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ