---विज्ञापन---

अकेला को Single, दोगुना को Double तो नौगुना को क्या कहेंगे? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब

General Knowledge : अगर अकेले को सिंगल, दो को डबल कहते हैं तो नौगुना को अंग्रेजी में क्या कहेंगे? आइये ऐसे ही सवालों के जवाब जानते हैं।

General Knowledge : भारतीय रेल से आपने भी कभी न कभी सफर किया होगा, आपको पता है कि भारतीय रेल को अलग अलग जोन में बांटा गया है। आपको पता है कि भारतीय रेल के कितने जोन है? क्या आप जानते हैं कि नौ गुना को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? आइये ऐसे ही सवालों के जवाब जानते हैं।

सवाल : क्या आपको पता है कि बिना सूंड वाले गणपति की पूजा कहां होती है?
जवाब : जयपुर में स्थित इस अनोखे मंदिर का नाम गढ़ गणेश मंदिर है। यहां बप्पा के बाल स्वरूप की पूजा होती है, इसलिए इस मूर्ति में सूंड नहीं है।

---विज्ञापन---

सवाल : भारत में सबसे लंबा रेलवे जोन कौन सा है ?
जवाब :उत्तर रेलवे भारत का सबसे बड़ा जोन है, जो लगभग 6807 किमी कवर करता है।

सवाल : Puma और Adidas कंपनी के मालिक रिश्ते में क्या लगते हैं?
जवाब :एडिडास के मालिक Adolf Dassler और प्यूमा के मालिक Rudolf Dassler आपस में भाई लगते हैं।

---विज्ञापन---

सवाल : भारत में किस राज्य के लोग सबसे अधिक शराब पीते हैं?
जवाब : एक रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ के लोग सबसे अधिक शराब पीते हैं।

सवाल : भारत में गोल्डन सिटी के नाम से कौन सा शहर जाना जाता है?
जवाब : जैसलमेर को गोल्‍डन सिटी ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है।

---विज्ञापन---

सवाल :भारतीय रेल में कितने डिवीजन है?
जवाब : मौजूदा समय में भारतीय रेलवे में 18 जोन और 70 डिवीजन हैं . हर डिवीजन में डीआरएम (डिवीजनल रेलवे मैनेजर) होता है, जो जोन के महाप्रबंधक को रिपोर्ट करता है।

सवाल : अकेला को Single, दोगुना को Double तो नौगुना को क्या कहेंगे?
जवाब : नौगुना को Nonuple कहते हैं

---विज्ञापन---
First published on: Sep 12, 2024 01:54 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola