Bijapur Naxal Attack : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए IED ब्लास्ट में आठ जवान शहीद हो गए। इस घटना ने एक बार फिर पूरे देश को झकझोर दिया है। शनिवार और रविवार को अबूझमाड़ में हुए एनकाउंटर के बाद सोमवार को वापस बेस कैंप आ रहे जवानों को नक्सलियों ने निशाना बनाया। शहीद हुए जवानों को दंतेवाड़ा पुलिस मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप ने शहीद जवानों को कांधा देकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जवानों ने नारा लगाया कि हम भूलेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं।
शहीद जवानों का शव देखकर अन्य जवान आगबबूला हो गये। सभी जवानों ने एक साथ हुंकार भरी है कि हमारे साथियों को शहीद करने वालों को हम भूलेंगे नहीं और ना ही उन्हें छोड़ेंगे। इसका वीडियो भी सामने आया है, वीडियो में देखा जा सकता है कि कदमताल करते हुए जवान नारेबाजी कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने लगभग 70 किलोग्राम IED का इस्तेमाल किया था। जैसे ही जवानों से भरी गाड़ी उस स्थान पर पहुंची, नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया। यह ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि कंक्रीट की सड़क पर 10 फीट से ज्यादा और चौड़ा गड्ढा हो गया। इतना ही नहीं, विस्फोट से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। गाड़ी का एक हिस्सा तो कई फीट उछलकर एक पेड़ पर लटक गया।
शहीद हुए जवानों की पहचान डीआरजी के हेड कांस्टेबल बुधराम कोरसा, कांस्टेबल पंडारू राम पोय, बामन सोढ़ी और दुम्मा मरकाम और बस्तर फाइटर्स के कांस्टेबल सोमडू वेट्टी, सुदर्शन वेट्टी, सुबरनाथ यादव और हरीश कोरम के रूप में हुई है। वहीं गाड़ी के ड्राइवर की भी जान चली गई थी, वह एक आम नागरिक थे, जिनकी पहचान तुलेश्वर राणा के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : रील बनाने वालों के लिए अलर्ट, वायरल वीडियो के चक्कर में जेल पहुंचा कपल
पुलिस लाइन में शहीद जवानों को सीएम विष्णुदेव साय ने श्रद्धांजलि दी और शहीदों के परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा. सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सली बौखलाहट में हैं और इस वजह से उन्होंने कायराना हरकत को अंजाम दिया है।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
1 day agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
3 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines