---विज्ञापन---

‘खजाना’ छोड़कर गए दादा जी, किसी को नहीं थी खबर; फिर कैसे करोड़पति बन गई पोती?

Grandfather Hidden Property : बेंगलुरु की रहने वाली लड़की की दादा की मृत्यु के बाद एक दस्तावेज हाथ लगा, जिसके बाद में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। पढ़ें कैसे ये लड़की करोड़पति बन गई।

Grandfather Hidden Property : क्या आप कुछ ही देर में करोड़पति होने का सपना देखते हैं? शायद देखते ही होंगे लेकिन सबका सपना सच नहीं होता। बेंगलुरु की रहने वाली एक लड़की की जिंदगी उस वक्त बदल गई, जब उसके हाथ दादा जी द्वारा ‘छिपाया गया खजाना’ लगा। महिला करोड़पति बनने का सपना देखने लगी। इसके बाद महिला को वकील, एक्सपर्ट, अदालत आदि के चक्कर काटने पड़े।

साल 2004 में प्रिय शर्मा नाम की लड़की के दादा जी ने अपनी कमाई का कुछ हिस्सा शेयर बाजार में निवेश करने का फैसला किया था। इसके बाद उन्होंने लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) के 500 शेयर खरीद लिए। उन्होंने इसके ऊपर कोई ध्यान ही नहीं दिया। कई साल तक ये ऐसे ही पड़े रहे। इसी बीच दादाजी की मृत्यु हो गई और शेयर के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी तो किसी ने इस पर कोई बात नहीं की।

---विज्ञापन---

वसीयत खंगालते वक्त हाथ लगा दस्तावेज 

एक दिन प्रिया शर्मा अपने दादा की वसीयत को खंगाल रही थीं। तब उनके हाथ एक ऐसी चीज लगी, जिसके बाद वह करोड़पति बनने का सपना देखने लगीं। उन्हें पता चला कि उनके दादा ने शेयर खरीदा था और तब तक खरीदे गए 500 शेयर की कीमत अब 4500 शेयर हो चुकी है, जिसका मूल्य करीब 1.72 करोड़ रुपये हो चुका था लेकिन प्रिया को अब कई कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करना था, इतना आसान नहीं था।

यह भी पढ़ें : इतना खतरनाक एक्सीडेंट, कांप जाए कलेजा; नाबालिग बच्चों ने दौड़ाई कार, कइयों को ठोका

---विज्ञापन---

प्रिया को अपने दादा के दस्तावेजों तक पहुंचने और मुंबई में प्रोबेट प्रक्रिया शुरू करने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। वहीं प्रिया के कानूनी सलाहकार ने एलएंडटी से संपर्क किया। कंपनी के अपने नियम कानून थे तो प्रिय को एफिडेविट जमा कर, जमानतदार भी पेश करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : शातिर चोरनी ने रोजाना मॉल में ‘कांड’ कर कमाए 5 करोड़, CCTV में पकड़ी गई करतूत

---विज्ञापन---

आखिरकार करोड़पति बन गईं प्रिया 

कई कानूनी अड़चनों, खोए हुए कागजात, अदालती कार्रवाई के बाद आखिरकार प्रिया ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन कर लिया और इसे कंपनी के पास जमा कर दिया। एक साल से अधिक वक्त के बाद आखिरकार कंपनी की तरफ से दादाजी के शेयर का हक पोती (प्रिया) को मिल ही गया। अब वह करोड़पति बन चुकी हैं।

First published on: Aug 04, 2024 01:58 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola